होम / Vaishno Devi Landslide : वैष्णो देवी के पैदल मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड, दो श्रद्धालुओं की मौत

Vaishno Devi Landslide : वैष्णो देवी के पैदल मार्ग पर हुई लैंडस्लाइड, दो श्रद्धालुओं की मौत

• LAST UPDATED : September 2, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Vaishno Devi Landslide  : वैष्णो देवी पैदल मार्ग पर हिमकोटी के पास लैंडस्लाइड होने दो श्रद्धालुओं की मौत हो व कई घायल हैं। लैंडस्लाइड के बाद पैदल मार्ग पर बना टिनशेड टूट गया। जिला आयुक्त ने मौत की पुष्टि की है। घायलों को इलाज के लिए कटरा के कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लाया गया। घटना के बारे में अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब दो बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।हालांकि हादसे के बीच पुराने रूट से यात्रा जारी है।

Vaishno Devi Landslide : तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया

भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। घायलों की स्थिति कैसी है, इस पर फिलहाल अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। उल्लेखनीय है कि हर साल, साल भर वैष्णो देवी के दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु आते रहते हैं। खासकर नवरात्रि के मौके पर यहां भीड़ बढ़ जाती है। इस साल 6707604 लोगों ने वैष्णो देवी की यात्रा की है. 332,578 लोग हेलीकॉप्टर से यात्रा की है। बारिश के समय यात्रा के मार्ग में फिसलन की वजह से चढ़ाई थोड़ी मुश्किल हो जाती है, ऐसे में श्रद्धालु यहां आने से बचते हैं।

Wayanad Landslides Death LIVE Updates : भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 150 से पार

Kerala Wayanad Landslide Live : बारिश और भूस्खलन में 63 लोगों की मौत

 

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox