होम / Lata Mangeshkar Health Update लता मंगेशकर की तबीयत में आया सुधार ,डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

Lata Mangeshkar Health Update लता मंगेशकर की तबीयत में आया सुधार ,डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

• LAST UPDATED : January 16, 2022

Lata Mangeshkar Health Update

इंडिया न्यूज़ , चंडीगढ़ :

Lata Mangeshkar Health Update देश की लोकप्रिय गायक लता मगेशकर पिछले कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव हो गयी थी। उस समय से लेकर वह अब तक आईसीयू में एडमिट है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर का इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने रविवार यानि आज उनको हेल्थ अपडेट दिया है।

कोरोना के साथ हुआ था निमोनिया Lata Mangeshkar Health Update 

लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है और वे लगातार डॉक्टरों की टीम की देखरेख में हैं। डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि लता मंगेशकर का अभी भी आईसीयू में इलाज चल रहा है और वो नहीं चाहती की उनके स्वास्थ्य के बारे में ज्यादा जानकारी लोगों के साथ शेयर की जाए।

अभी करें इंतजार और प्रार्थना

लता मंगेशकर एक हफ्ते से ज्यादा आईसीयू में डॉक्टर्स की निगरानी में है। बीते दिन डा। प्रतीत समदानी ने बताया था कि लता मंगेशकर अभी भी आईसीयू में निगरानी में है। हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा। उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना करें। वह अस्पताल में ही रहेगी। (Lata Mangeshkar Health Update )मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो 10-12 दिनों तक आईसीयू में रहेगी। लता मंगेशकर के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने कहा था कि हम दीदी को देखने नहीं जा सकते हैं।

13 साल की उम्र से सुर दे रहीं दीदी

92 साल की लता मंगेशकर के महज 13 साल की उम्र से ही फिल्मों में गाना गा रही है। अब तक वो हिंदी के अलावा मराठी, बंगाली और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में गा चुकी है। (Lata Mangeshkar Health Update ) उन्होंने अपने सात दशक से अधिक के करियर में वो 30 हजार से अधिक सॉन्ग्स गाए है। उन्हें कई अवॉर्ड से नवाजा भी जा चुका है, जिसमें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल है।

Also Read : Republic Day Celebration 2022 गणतंत्र दिवस पर कौन मंत्री कहां फहराएंगे झंडा, यहां देखें पूरी सूची

Connect With Us: Twitter Facebook

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox