Categories: देश

एलआईसी का शेयर इतने रुपए पर हुआ लिस्ट, जानिए

इंडिया न्यूज, New Delhi: एनएसई पर एलआईसी का शेयर 77 रुपए यानी 8.11% नीचे 872 रुपए पर लिस्ट हुआ। वहीं, BSE पर ये 867 पर लिस्ट हुआ है। सरकार ने एलआईसी में अपनी 3.5% हिस्सेदारी बेचकर करीब 21,000 करोड़ रुपए हासिल किए हैं। बता दें कि जिन निवेशकों को शेयर में डिस्काउंट नहीं मिला, उन्हें BSE प्राइस के हिसाब से प्रति शेयर 82 रुपए का नुकसान हुआ है। क्योंकि इश्यू का अपर प्राइस बैंड 949 था। लिस्टिंग प्राइस के हिसाब से LIC का मार्केट कैप 5.48 लाख करोड़ रुपए रहा। ये देश की 5वीं वैल्यूएबल कंपनी बन गई है।

निवेशकों को इतना नुकसान

एलआईसी ने 15 शेयर का लॉट रखा था। अगर आपने पॉलिसी धारक कोटे से आईपीओ में अप्लाई किया था तो आपको 60 रुपए का डिस्काउंट, यानी एक शेयर (949-60) 889 रुपए में मिला। इस हिसाब से शेयर्स 13,335 रुपए में मिले। वहीं बीएसई पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, पॉलिसीधारकों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 22 रुपए का नुकसान हुआ। इस हिसाब से एक लॉट पर ये नुकसान 330 रुपए का रहा।

यह भी जानें

वहीं अगर आपने कर्मचारी कोटे से या रिटेल अप्लाई किया था तो आपको एक शेयर (949-45) 904 रुपए में मिला। इस हिसाब से 13,560 रुपए में 1 लॉट (15 शेयर) मिला। BSE पर शेयर 867 रुपए पर लिस्ट हुआ। यानी, रिटेल और कर्मचारियों को लिस्टिंग पर प्रति शेयर 37 रुपए का नुकसान हुआ। 1 लॉट पर ये नुकसान 555 रुपए का रहा।

Connect With Us : Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Elections: देवेंद्र कादियान का प्रचार करने का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने का लगाया आरोप

Haryana Assembly Elections: प्रचार करने का देवेंद्र कादियान का अनोखा तरीका, विदेशों से धमकियां मिलने…

32 mins ago

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के बरसात?

Arvind Kejriwal: चुनावी दौर में बढ़ी हलचल, अरविंद केजरीवाल ने किस पर किए सवालों के…

55 mins ago

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब बदलेगा मौसम

Haryana Weather: आज नहीं होगी बारिश, इस क्षेत्र का तापमान पहुंचा 37 डिग्री, जानें कब…

2 hours ago

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को समर्थन

Haryana Congress: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, सावित्री जिंदल के बाद अब कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रप्रकाश को…

3 hours ago