होम / Lohri Bumper : डेराबस्सी में बुजुर्ग रातों-रात बना करोड़पति

Lohri Bumper : डेराबस्सी में बुजुर्ग रातों-रात बना करोड़पति

• LAST UPDATED : January 19, 2023

इंडिया न्यूज, Punjab (Lohri Bumper) : जीरकपुर के एक बुजुर्ग (88) रातोंरात करोड़पति बन गया। उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा। जी हां, आपको बता दें कि त्रिवेदी कैम्प गांव निवासी मंदिर के महंत द्वारका दास की 5 करोड़ रुपए की लाटरी लगी है। जैसे ही परिवार में लाटरी लगने का समाचार मिला तो परिवार में खुशी का माहौल हो गया। एक बार तो परिवार के किसी सदस्य को भी यकीन नहीं हुआ कि उनकी लाटरी लग गई है।

जीरकपुर से खरीदी गई थी लॉटरी

आपको यह भी जानकारी दे दें कि महंत के पोते ने यह लाटरी जीरकपुर से खरीदी थी। महंत के पोते निखिल शर्मा लोहड़ी-मकर संक्रांति का बंपर टिकट लेने आए थे। लॉटरी जीतने के बाद उनके घर में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें : JP Nadda Tenure : जेपी नड्डा जून 2024 तक भाजपा के अध्यक्ष रहेंगे: अमित शाह

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox