देश

Lok Sabha Election 2024 : आज होगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

  • साथ ही पूरे भारत में भी आचार संहिता लागू होगी

India News (इंडिया न्यूज़), Lok Sabha Election 2024, नई दिल्ली : आम चुनाव 2024 और राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। यह दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे भारत में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। मालूम रहे कि एक दिन पहले ही 2 चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू की नियुक्ति की गई है। इन दोनों चुनाव आयुक्तों ने आज अपना पदभार संभाल लिया है।

6 से 7 चरण में हो सकते हैं चुनाव

बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए सारी तैयारी पूरी हो गई है और चुनाव आयोग ने इसकी समीक्षा भी पूरी कर ली है। जम्मू-कश्मीर में चुनाव होंगे या नहीं? यह भी शनिवार को साफ हो जाएगा। सूत्रों का कहना है कि 2024 के आम चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और बिहार में 6 से 7 चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न हो सकते हैं।

16 जून को खत्म हो रहा लोकसभा का कार्यकाल

वहीं महाराष्ट्र में 4 से 5 चरण व मध्य प्रदेश और असम में दो सी तीन चरण में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। केरल, तमिलनाडु, गुजरात, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केंद्र शासित प्रदेशों में एक-एक चरण चुनाव होंगे। कुछ अन्य राज्यों में भी दो से तीन चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन करना होगा। पिछली बार लोकसभा चुनाव की घोषणा 10 मार्च को हुई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को हुई थी।

2024 लोकसभा चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स, 2 करोड़ नए मतदाता जुड़े

इस वर्ष यानि इन 2024 लोकसभा चुनावों में 97 करोड़ लोग अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव आयोग ने 8 फरवरी को इस बारे में अपनी रिवाइज रिपोर्ट को जारी कर दिया था। आयोग ने यह जानकारी भी दी कि इस वोटिंग लिस्ट में 18 से 29 वर्ष की उम्र वाले 2 करोड़ नए वोटर्स को भी जोड़ा गया है। इस तरह से इस बार वोटर्स की संख्या में 6 प्रतिशत की बढ़ौत्तरी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : Petrol Diesel Price : देशभर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

यह भी पढ़ें : CAA वापस नहीं लिया जाएगा : अमित शाह

यह भी पढ़ें : Rajnath Singh : NDA 400 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटेगा : राजनाथ सिंह

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Vij Taunts Kejriwal’s Haryana Rally : पहले केजरीवाल पंजाब से हरियाणा के हक का पानी दिलवाए… वे क्या देंगे हरियाणा को आकार

बोले- केजरीवाल का दीपका बुझ चुका, हरियाणा आकर क्या उजाला करेंगे India News Haryana (इंडिया…

8 mins ago

Haryana Election 2024: ‘आपने ऐसा नहीं किया तो’…, BJP के बागियों को पीयूष गोयल की खुली चेतावनी

Haryana Election 2024: 'आपने ऐसा नहीं किया तो'..., BJP के बागियों को पीयूष गोयल की…

23 mins ago

Gurugram Piyush Goyal : पीयूष गोयल ने कसा तंज, बोले कांग्रेस बड़े-बड़े वादे करके लोगों को गुमराह करने में एक्सपर्ट

बोले- भाजपा संकल्प पत्र हर हरियाणवी की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला India News Haryana…

27 mins ago

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा, जानिए क्या कहा?

Haryana Election 2024: AAP प्रतियाशी प्रेम गर्ग ने पंचकूला के मतदाताओं से किया बड़ा वादा,…

46 mins ago