इंडिया न्यूज, Delhi News: भारत में एक बार फिर लोगों को झटका मिला है। जी हां, कुछ दिनों पहले कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम घटाए गए थे, लेकिन अब 48 दिनों बाद घरेलू गैस उपभोक्ताओं को महंगाई की मार मिली है। बता दें कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतें फिर बढ़ा दी गई हैं। इंडियन ऑयल के ताजा अपडेट के मुताबिक 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर पर अब 50 रुपए और आपको देने होंगे। दिल्ली में 14 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 1,003 से बढ़कर 1,053 रुपए हो गई है।
ज्ञात रहे कि इसके पहले 19 मई को पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर के दाम में 3 रुपए 50 पैसे की बढ़ोतरी की थी। वहीं, कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 8 रुपए का इजाफा किया गया था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के कुल्लू में फटा बादल, तबाही, 6 लोग बहे
1 जुलाई को दिल्लीर में कमर्शियल गैस सिलेंडर का प्राइज घटकर 2021 रुपए का हो गया था लेकिन कुछ दिनों पहले कटौती होने के बाद यह 2012.50 रुपए का हो गया है। इसी तरह कोलकाता की बात की जाए तो यहां 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 2132 रुपए में मिलेगा। मुंबई में कीमत 1972.50 रुपए और चेन्नई में 2177.50 रुपए पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़ें : भारत में आज फिर बढ़े कोरोना केस
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…