होम / Lt Gen RP Kalita हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम

Lt Gen RP Kalita हम अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम

• LAST UPDATED : December 16, 2022

तवांग झड़प पर बोले पूर्वी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता , मामला सुलझा लिया गया

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली Lt Gen RP Kalita : गत दिनों अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच उस समय झड़प हो गई जब चीन के सैनिक सीमा रेखा पार करते हुए भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। भारतीय सैनिकों ने उन्हें वापस जाने को कहा लेकिन व नहीं माने जिसके बाद दोनों तरफ से हाथापाई हुई और भारतीय सेना के दवाब में चीन के सैनिकों को वापस लौटना पड़ा।

इस घटना पर बयान देते हुए पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने कहा कि मामला सुलझा लिया गया है और स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इस तरह की घुसपैठ को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि झड़प में दोनों ओर के सैनिकों को चोटें आई हैं।

फ्लैग मीटिंग में बनी सहमति

जानकारी देते हुए कलिता ने कहा कि टकराव के बाद इस मुद्दे को दोनों देशों की सेनाओं ने स्थानीय स्तर पर हल कर लिया। उन्होंने कहा कि इस टकराव को लेकर दोनों सेनाओं के अधिकारियों के बीच बुमला में एक फ्लैग मीटिंग हुई। जिसमें दोनों तरफ से अपना-अपना पक्ष रखा गया। इसके बाद दोनों सेनाओं के बीच सहमति बनीं और यथा स्थिति बनाए रखने का फैसला किया गया।

9 दिसंबर को हुई थी झड़प

ज्ञात रहे कि एलएसी के पास चीन लगातार भारतीय सेना को उकसाता रहता है। चीनी सेना सीमा पर विवादित क्षेत्रों पर लगातार घुसपैठ करती रहती है। ऐसी ही एक घुसपैठ की कोशिश चीनी सेना द्वारा 9 दिसंबर सुबह के समय की गई। रिपोर्ट के अनुसार काफी संख्या में चीनी सैनिकों ने भारतीय चौकियों की तरफ घुसपैठ का प्रयास किया। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

इस झड़प के दौरान कई चीनी सैनिक घायल हुए। इस दौरान कुछ भारतीय सैनिकों को भी चोट आई। संसद में इस बारे में जानकारी देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने झड़प की घटना को स्वीकारते हुए कहा था कि भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस के साथ चीनी सैनिकों को वापस जाने पर विवश किया। उन्होंने बताया था कि कुछ भारतीय सैनिक भी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें : Congress President Kharge ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox