होम / Ganga Vilas Cruise में ऐसी सुविधाएं जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग

Ganga Vilas Cruise में ऐसी सुविधाएं जिसे जानकर आप रह जाएंगे दंग

• LAST UPDATED : January 13, 2023

इंडिया न्यूज, Ganga Vilas Cruise : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज विश्व के सबसे लंबे क्रूज एमवी गंगा विलास (Ganga Vilas Cruise) को वाराणसी से हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। यह क्रूज अपने आप में चलता-फिरता लग्जरी होटल से कम नहीं है। जानकारी दे दें कि उक्त गंगा विलास क्रूज की सैर 51 दिनों की होगी, जोकि 3200 किलोमीटर का सफर तय करेगी। क्रूज के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की भी सुविधा है। आप अंतरा लक्जरी रिवर क्रूज की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट के लिए आवेदन कर अपने सफर का लुत्फ उठा सकेंगे।

क्रूज में आज 32 यात्री सवार

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise

क्रूज के पहले सफर पर 32 यात्री रवाना हुए। इस क्रूज में सवार यात्री 50 पर्यटन स्थलों के साथ कई नदी प्रणालियों की सैर कर पाएंगे। इस क्रूज में कोई भी व्यक्ति सफर का लुत्फ उठा सकता है। गंगा विलास क्रूज का टिकट कितने का है? इस पर सफर के लिए टिकट बुकिंग का क्या प्रक्रिया है? गंगा विलास क्रूज में क्या सुविधाएं मिलेंगी? आइए जानिये एमवी गंगा विलास क्रूज के बारे में पूर्ण जानकारी।

कोलकाता से शुरू हुई थी क्रूज की शुरुआत

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise

आपको जानकारी दे दें कि उक्त गंगा विलास रिवर क्रूज कोलकाता से चला है जो आज यानि 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रामनगर पोर्ट में पहुंचा जहां इसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise

एक साथ 36 यात्री कर सकेंगे यात्रा

एमवी गंगा विलास क्रूज में एक साथ 36 यात्री यात्रा कर सकेंगे। सुविधाओं की बात करें तो क्रूज में फाइव स्टार होटल से कम सुविधाएं नहीं होंगी। क्रूज में स्पा, सैलून, लग्जरी लाउंज, डायनिंग एरिया स्विमिंग पूल व आयुर्वेदिक मसाज सहित सुविधाएं मिलेगी। भोजन के लिए भी कई स्वादिष्ट व्यंज का लुत्फ उठा सकेंगे। लाइब्रेरी और जिम की भी सुविधा मिलेगी।

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise

क्रूज कहां-कहां कराएगा सैर

अगर पूरी यात्रा की बात करें तो कम से कम 51 दिन लगेंगे। इस सफर में 50 पर्यटन स्थल शामिल होंगे। यात्र के दौरान बांग्लादेश तक 27 नदियां भी देखने को मिलेंगी। वहीं यात्रा के दौरान बिहार में पटना, पश्चिम बंगाल में कोलकाता, झारखंड में साहिबगंज, बांग्लादेश में ढाका और असम में गुवाहाटी शहर भी नजर आएगा।

Ganga Vilas Cruise

Ganga Vilas Cruise

जानिये इतनी रहेगी टिकट

आपको जानकारी दे दें कि उक्त क्रूज विश्व का सबसे लंबा रिवर क्रूज है, जिसका जोकि भारत में ही है, जिसका नाम एमवी गंगा विलास है। इस क्रूज में यात्रा खर्चा एक दिन का लगभग 25 हजार रुपए रहेगा। 51 दिन की यात्रा पर लगभग साढ़े 12 लाख रुपए खर्च होंगे।

यह भी पढ़ें : Ganga Vilas Cruise Live Updates : पीएम ने हरी झंडी दिखा गंगा विलास क्रूज को किया रवाना

यह भी पढ़ें : Sharad Yadav Passed Away : नहीं रहे जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष शरद यादव

Connect With Us : Twitter, Facebook

 

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox