इंडिया न्यूज, जम्मू।
Ma Vaishno Devi देशभर में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। कई राज्यों में बरसात, बर्फबारी और शीतलहर से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू और कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी दरबार में बर्फबारी जारी है। जिस कारण बैटरी कार और हेलीकॉप्टर सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। वहीं इस बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हो रही बरसात ने मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया है।
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार तक कई राज्यों में आसमान में बादल भी रहेंगे। वैसे मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 9 जनवरी तक बारिश होगी।
उधर श्रीनगर में भारी बर्फबारी के कारण हालात काफी अस्त-व्यस्त हो गए हैं। हवाई अड्डे के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बर्फबारी के कारण 6 आउटबाउंड उड़ानें रद कर दी गई हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बर्फबारी और बारिश का येलो अलर्ट जारी है। फिलहाल शिमला का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया।
Also Read: Corona Cases Today 24 घंटे और केस 1,41,986, चिंता बढ़ी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…
रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…
शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…
कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…
जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…