Categories: देश

Magh Purnima 2022 हरिद्वार में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकियां

Magh Purnima 2022

इंडिया न्यूज, हरिद्वार।
Magh Purnima 2022 16 फरवरी यानि आज माघ पूर्णिमा (Magh Purnima) है, जिसको लेकर लोगों में अटूट आस्था है। इसी कारण बुधवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर पहुंकर आस्था की डुबकी लगाई। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने दान कार्य किए। बता दें कि सुबह ब्रह्म मुहुर्त से ही श्रद्धालुओं की विभिन्न घाटों पर स्नान को लेकर भारी भीड़ उमड़ी हुई है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर देशभर के कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं का यहां जमावड़ा लगा हुआ है।

हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाट ( Harki Paidi and other Ganga Ghats)

श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को उचित दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों में भगवान के दर्शन किया। जानकारी के अनुसार सनातन धर्म के अनुसार पूर्णिमा का अपना एक अलग महत्व है। इस दिन चांद पूर्ण अवस्था में होता है और माना जाता है कि इस दौरान गंगा में डूबकी लगाने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

क्या है मान्यता माघ पूर्णिमा की

भारतीय प्राच्य विद्या सोसाइटी के प्रतीक मिश्रपुरी ने इस बारे में विशेष जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं। ऐसे में उनकी पूजा-पाठ करने से विशेष फल प्राप्त होता है। हर माह की पूर्णिमा का अपना अलग-अलग महत्व होता है। वहीं ज्योतिषियों के अनुसार इस बार माघ पूर्णिमा पर खास संयोग हैं। माघ पूर्णिमा को कर्क राशि में चंद्रमा और आश्लेषा नक्षत्र की युति होने से शोभन योग बन रहा है। यह योग काफी शुभ माना गया है।

माघ पूर्णिमा का समय

बताया गया है कि यह माघ पूर्णिमा बुधवार सुबह 9.43 मिनट से शुरू हुई और रात 10.55 मिनट पर समाप्त होगी। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कलाओं के साथ होता है।

Also Read: Bappi Lahiri Death आखिर कौन सी थी बीमारी, जिस कारण निधन हुआ

Read Also: Punjabi Actor Deep Sidhu Died आखिर कैसे हादसे का शिकार हुए अभिनेता दीप सिद्धू

Connect With Us: Twitter Faceboo

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election : चुनाव आचार संहिता के दौरान पुलिस ने यहां बरामद किया इतने करोड़ का कैश

हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पकड़ी 2.84 करोड़ रुपए की नगदी पुलिस ने आयकर विभाग की टीम…

15 mins ago

Haryana Congress Candidate: ‘तुझे वोट दिया…तूने पर्ची पर साइन’, बीच सभा में किसने उधेड़ दीं Congress की धज्जियां ?

Haryana Congress Candidate: 'तुझे वोट दिया...तूने पर्ची पर साइन', बीच सभा में किसने उधेड़ दीं…

16 mins ago

Murder in Kurukshetra : युवक को सरेआम चाकू व सुए से गोदकर उतारा मौत के घाट

दिनदहाड़े हुई हत्या से फैली सनसनी, लोगों में दहशत का माहौल India News Haryana (इंडिया…

46 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में जारी किया गया अलर्ट

Haryana Election 2024: हरियाणा में आज भी होगी झमाझम बारिश, इन जिलों में जारी किया…

57 mins ago

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई…’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल का संदेश

Haryana Election 2024: ‘चाहे गोयल हों, गर्ग हों या कोई...’,BJP के बागियों को पीयूष गोयल…

1 hour ago