होम / Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र कैबिनेट में 50-50 का फार्मूला, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

Maharashtra Cabinet Expansion : महाराष्ट्र कैबिनेट में 50-50 का फार्मूला, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

• LAST UPDATED : August 9, 2022

इंडिया न्यूज, Mumbai News: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री को सीएम पद की शपथ लिए हुए 39 दिन बीत चुके हैं और आज उनके मंत्रियों ने शपथ ली। मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) में फिफ्टी-फिफ्टी का फार्मूला अपनाया गया। जी हां, दोनों ओर से 9-9 विधायक मंत्री बनाए गए।

बात करें सबसे पहले शपथ ग्रहण की तो बता दें कि भाजपा के राधाकृष्ण विखे पाटिल ने पहले मंत्री पद की शपथ ली। तदोपरांत भाजपा के सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत राधा पाटिल, विजय कुमार गावित और गिरीश महाजन ने शपथ ली। इसके बाद शिंदे गुट के गुलाब राव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, सुरेश खाड़े और संदीपन भुमरे ने भी शपथ ग्रहण की।

शिंदे गुट से इन्होंने ली शपथ

वहीं शिंदे गुट के उदय सामंत ने पहले शपथ ली। उनके बाद तानाजी सावंत (शिंदे गुट), रवींद्र चव्हाण (भाजपा), अब्दुल सत्तार (शिंदे गुट), दीपक केसरकर (शिंदे गुट), अतुल सावे (भाजपा), शंभूराज देसाई (शिंदे गुट), मंगल प्रभात लोढा (भाजपा) ने ग्रहण की।

महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से

वहीं शपथ लेने के साथ ही महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र कल से यानि 10 से 18 अगस्त तक आयोजित होा। सचिवालय की ओर स जारी एक आदेश के मुताबिक 9 से 18 अगस्त तक कर्मचारियों की सभी छुट्टियां रद कर दी गई हैं। उन्हें कार्यालय में हाजिर रहना होगा।

यह भी पढ़ें : Haryana E-assembly 2nd Day : सदन में अवैध कॉलोनियों का मुद्दा गूंजा

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox