इंडिया न्यूज, Major Accident In Gujarat : गुजरात के नवसारी में शनिवार की तड़के एक बस और कार की टक्कर हो गई जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया गया है कि चलती गाड़ी में बस ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया था जिसके चलते बस अनियंत्रित हो गई और कार में टक्कर मार दी।
पुलिस उपाधीक्षक वीएन पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद-मुंबई राजमार्ग पर एक बस और एक एसयूवी के बीच दुर्घटना हुई है। कुल नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग जख्मी हो गए। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। शाह ने कहा कि गुजरात के नवसारी में हुई सड़क दुर्घटना दिल दहला देने वाली है। इस त्रासदी में जिन लोगों ने अपने परिवारों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उन्हें दर्द सहने की शक्ति दे।
यह भी पढ़ें : Major Accident In Gujarat : चलती गाड़ी में बस चालक को हार्ट अटैक, कार में मारी टक्कर, 9 मरे
10 साल बाद सत्ता का सपना देख रही कांग्रेस का सपना चकनाचूर नायब सैनी ही…
मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini :…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results : हरियाणा विधान सभा चुनाव के परिणाम…
नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…