Categories: देश

Major Accident in UP : 2 बसें भिड़ी, 8 लोग बने अकाल मौत का ग्रास

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Major Accident in UP): उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी (Barabanki) में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है। बता दें कि इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिए गए हैं और घायलों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। Major Accident in UP

जानकारी के अनुसार एक बस बिहार के दरभंगा के लोखा से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही डबल डेकर बस बाराबंकी के हैदरगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बंद हो गई कि इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रही बस ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही हादसा हुआ तो यहा लोगों की भारी भीड़ लग गई। हादसे में दोनों बसों के यात्री घायल हुए हैं।

Major Accident in UP

ये लोग हादसे में घायल (Major Accident in UP)

हादसे में जो लोग घायल बताए जा रहे हैं उनमें मुजफ्फरपुर थाना कटरा सरिता (50), बिहार सीतामढ़ी के विशाल (8), मदन, श्याम, इनका पुत्र शिवम (8), सीतामढ़ी के कौशल श्रवण औरे अर्जुन पासवान समेत एक दर्जन से ज्यादा बच्चे, महिला और पुरुष घायल हैं। कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर मारने वाली बस के चालक और परिचालक फरार हो गए।

मुख्यमंत्री आदित्यनथ ने जताया शोक

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी के लोनी कटरा इलाके में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। संबंधित अधिकारियों को राहत व बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए गए हैं। Major Accident in UP

यह भी पढ़ें : सड़क किनारे सोये हुए कांवड़ियों पर चढ़ा टैंकर, छह कांवड़ियों की अलग-अलग जगह हुई मौत

Connect With Us: Twitter Facebook

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

3 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

4 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

5 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

6 hours ago