Categories: देश

Major Accident in West Bengal : कूच बिहार में बड़ा हादसा, करंट से 10 कांवड़ियों की मौत

इंडिया न्यूज,  West Bengal News (Major Accident in West Bengal): पश्चिम बंगाल के कूचबिहार (Cooch Behar) में एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें बड़ा जानी नुकसान हो गया। बता दें कि यहां 10 कांवड़िये करंट की चपेट में आ गए जिस कारण उनकी मौत हो गई। हादसा उस दौरान हुआ जब सभी शिव भक्त जलपेश के शिवमंदिर में जा रहे थे।

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि हादसा उस दौरान हुआ जब उक्त सभी लोग शिवमंदिर की ओर जा रहे थे। कांवड़ियों के वाहन में डीजे लगा था। इसमें ही जेनरेटर रखा था। बता दें कि जेनरेटर में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे सारे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। करंट की चपेट में 10 कांवड़िये भी का गए जिनकी मौके पर ही मौत हो गई और 19 लोग जख्मी हो गए हैं। इन सभी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

वाहन में थे 30 लोग सवार

बता दें कि जिस समय हादसा हुआ उस दौरान पिकअप वैन में 30 लोग सवार थे। इनमें से 19 लोगों को जलपाईगुड़ी के अस्पताल भर्ती कराया गया जबकि जबकि 10 लोगों की जान चली गई।

मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला ब्रिज पर हुआ हादसा

उक्त हादसा मेखलीगंज थाना क्षेत्र के धरला ब्रिज पर हुआ। माताभंगा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और हादसे में घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : Commercial LPG Cylinder Price Slashed : जानिए इतना सस्ता हुआ सिलेंडर, चुकानी होगी इतनी कीमत

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती

Ratan Tata Hospitalised: अचानक रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के हॉस्पिटल ICU में भर्ती…

16 mins ago

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम, जमकर की नारेबाजी

Farmers Protest: धान की खरीद ना होने से सड़को पर उतरे किसान, हाइवे किया जाम,…

26 mins ago

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा का दावा

Haryana Elections 2024: चुनावी नतीजों से पहले क्या बोल गए हरियाणा के CM सैनी? जलेबी…

30 mins ago

kurukshetra Election News : लाडवा सबसे हॉट सीट, यहां की जानी है काउंटिंग, मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), kurukshetra Election News : हरियाणा में 15वीं विधानसभा आम चुनाव-2024 के…

31 mins ago