Categories: देश

AIIMS Delhi की बड़ी उपलब्धि, गर्भ में पल रहे बच्चे की हार्ट की सफलतापूर्वक सर्जरी

इंडिया न्यूज, Big achievement of AIIMS Delhi : क्या आपने कभी सूना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की भी सर्जरी हो सकती है, लेकिन यह करीश्मा कर दिखाया है राजधानी दिल्ली के एम्स अस्पताल ने। जी हां, यहां डॉक्टरों ने मां के गर्भ में पल रहे एक बच्चे के हार्ट की सर्जरी की जिसको जानकर सभी हैरान भी हैं। डॉक्टरों ने जानकारी दी कि सर्जरी सफलतापूर्वक हुई है और मां व बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

बच्चे को थी हार्ट में समस्या

जानकारी के अनुसार महिला (28) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां जांच में पता चला कि उसके गर्भ में मौजूद बच्चे के हार्ट में कोई समस्या है, जिसको ठीक करने के लिए सर्जरी ही करनी पड़ेगी। डॉक्टरों ने इस समस्या के बारे में बच्चे के अभिभावकों को बताया तो उन्होंने सर्जरी करने की हामी भरी, तदोपरांत बच्चे की सफलतापूर्वक सर्जरी की गई।

आखिर कैसे किया गया बच्चे का हार्ट का ऑपरेशन 

अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के चिकित्सकों के अनुसार इस सर्जरी में मां के पेट के जरिए बच्चे के हार्ट तक सुई को पहुंचाया जाता है तदोपरांत कैथेटर का प्रयोग कर हार्ट के रुके वॉल्व को खोला जाता है। सर्जरी होने के बाद अब बच्चे के हार्ट का विकास सही ठंग से हो सकेगा। इससे भविष्य में बच्चे को हार्ट संबंधी परेशानी होने का रिस्क भी कम रहेगा। एम्स के डॉक्टरों की इस सफलतापूर्वक सर्जरी की चहुंओर सराहना हो रही है।

यह भी पढ़ें : Haryana CM on E Tendring : सरपंच बिना ई-टेंडरिंग के 5 लाख रुपए तक के काम करा सकेंगे : मनोहर लाल

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago