होम / Mandothi Wetland Bahadurgarh में पहली बार मार्बल डक

Mandothi Wetland Bahadurgarh में पहली बार मार्बल डक

• LAST UPDATED : February 26, 2022

Mandothi Wetland Bahadurgarh

इंडिया न्यूज, बहादुरगढ़।
Mandothi Wetland Bahadurgarh इन दिनों हरियाणा के बहादुरगढ़ के गांव मांडोठी (Mandothi) में खूबसूरत परिंदों का जमावड़ा आपको नजर आएगा, क्योंकि यहां पर कई पक्षी यहां आए हुए हैं। बता दें कि रूस (Russia) और साइबेरिया (Siberia) सहित कई ठंडे देशों के पक्षी यहां आए हुए हैं और यहां पानी में अटखेलियां कर रहे हैं। इस वेटलैंड में पहली बार ऐसे पक्षी भी नजर आए जिनको देखकर लोग हैरान हैं, जी हां, इस पक्षी का नाम मार्बल डक (marble duck) है। जलपक्षियों की यह बहुत दुर्लभ प्रजाति है।

प्रतिवर्ष यहां आते हैं विदेशी पक्षी

जानकारी के अनुसार बर्फबारी से बचने के लिए हर साल रूस और साइबेरिया सहित कई अन्य ठंडे देशों के यह पक्षी भारत सहित अन्य देशों का रुख करते हैं। अक्टूबर के महीने में ये पक्षी उड़ान भरते हैं। बहादुरगढ़ उपमंडल का गांव मांडोठी भी इन्हें खूब भाता है। मांडोठी स्थित वेटलैंड में इस बार भी विभिन्न प्रजातियों के 25 हजार से अधिक परिंदे आए हुए हैं। जैसे ही मार्च महीना आता है तो ये वापस अपने-अपने देश के लिए रवाना हो जाते हैं। मांडोठी वेटलैंड में मार्बल डक का आना काफी चर्चा में है।

कम ही देखने को मिलते हैं मार्बल डक

नेचर कंजर्वेशन फाउंडेशन के सदस्य सोनू दलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि कहा कि मार्बल डक कम ही देखने को मिलते हैं। अगर बात की जाए तो ऐसे पक्षी भारत में कब नजर आए तो बता दें कि 7-8 वर्ष पहले ही ये नजर आए थे। इसके अतिरिक्त और भी कई सुंदर दुर्लभ प्रजाति के पक्षी यहां आए हुए हैं। ये 6 महीने यहां रहते हैं और फिर वापस छह महीने के बाद अपने देश में रहते हैं।

Read More: 5G Services In India 15 अगस्त से शुरू हो सकती है सेवा

Also Read: PM Modi in Budget Webinar एक ही जगह हर सुविधा दिलाने का लक्ष्य

Connect With Us: Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Haryana-AAP: हरियाणा चुनाव में आज से दिखेगा केजरीवाल का कमाल, यहाँ से शुरू करेंगे अपना रोड शो
Haryana Gangwar: हरियाणा में एक और गैंगवार, जेल में बंद गैंगस्टर के भाई की हत्या, ठेके पर गोलियों से भूना
Manohar Lal Khattar: हरियाणा में BJP को एक और बड़ा झटका, मनोहर लाल खट्टर के भतीजे ने थामा कांग्रेस का दामन
Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox