Categories: देश

मणिपुर भूस्खलन : अभी तक 14 शव मिले

इंडिया न्यूज, Manipur Landslide Update: गत दिवस मणिपुर के जिला नोनी में एक भूस्खलन होने के कारण निर्माणाधीन रेलवे साइट के मलबे के नीचे 55 जवान दब गए थे, जिसमें तत्काल ही 6 लोगों के शव बरामद कर दिल गए थे। वहीं अभी तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है और वहीं कई अन्य लोग फंसे हुए हैं। डीजीपी पी डौंगेल ने कहा कि मलबे से 23 लोगों को निकाला गया है जिनमें से 14 की मौत हुर्ह है। अन्य की तलाश जारी है। कितने दबे हुए हैं, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई।

खोज अभियान जारी

रात के दौरान खोज अभियान जारी रहा और घटना स्थल तक पहुंच बनाने और बचाव प्रयासों में मदद करने के लिए इंजीनियरिंग उपकरणों को सेवा में लगाया गया है। जिरीबाम से इंफाल तक निर्माणाधीन रेलवे लाइन की सुरक्षा के लिए नोनी जिले के तुपुल रेलवे स्टेशन के पास तैनात भारतीय सेना की 107 प्रादेशिक सेना के कंपनी स्थल के पास बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को भूस्खलन हुआ।

भारतीय सेना असम राइफल्स और प्रादेशिक सेना के जवानों ने खराब मौसम के बावजूद टुपुल रेलवे स्टेशन, नोनी, मणिपुर के सामान्य क्षेत्र में भूस्खलन प्रभावितों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी रखा। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि भारतीय रेलवे, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और नोनी के स्थानीय लोग भी तलाश में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

केंद्र सरकार से मिला पूर्ण समर्थन का आश्वासन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के साथ मणिपुर में लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा की और केंद्र सरकार से पूर्ण संभव समर्थन का आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें : पंजाब में आज से 300 यूनिट बिजली मुफ्त

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Assembly Election Results : कहीं न कहीं…, खराब प्रदर्शन पर ये बोली कुमारी सैलजा

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…

30 mins ago

Haryana Assembly Results 2024 : धरे के धरे रहे गए एग्जिट पोल्स, दावे हुए फुस्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…

1 hour ago

Haryana Assembly Election Results 2024 Live : जानिए इतनी वोटों के अंतर से जीते भूपेंद्र सिंह हुड्डा

भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…

2 hours ago

Shakti Rani Sharam ने नगर निगम अंबाला चुनाव में भी लहराया था विजयी परचम

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Results : कालका की जनता ने शक्ति रानी शर्मा में विश्वास जताया : कार्तिकेय शर्मा

कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…

3 hours ago

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद में BJP से की भरपूर कमाई

Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…

3 hours ago