देश

Manipur Violence Big update : हिंसा में म्यांमार के उग्रवादी शामिल

  • मैतेई आरक्षण विवाद पर तीन मई को हिंसा भड़की, इसमें 60 लोग मारे जा चुके हैं

India News (इंडिया न्यूज़ ) Manipur Violence Big update, इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में पिछले सप्ताह हुई हिंसा में उग्रवादियों के भी संलिप्त रहने की बात सामने आई है। अब तक मैतेई आरक्षण विवाद पर तीन मई को हिंसा भड़की थी और अब तक इसमें 60 लोग मारे जा चुके हैं। अब हिंसा थम गई है। सोमवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू में ढील दी गई। इसी के साथ जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है।

अलग-अलग समूहों के 50 हजार से ज्यादा लोग राज्य में घुसे

खुफिया सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि हिंसा की साजिश की बड़ी वजह म्यांमार के उग्रवादी हैं। दरअसल, म्यांमार से 50 हजार से ज्यादा कुकी-मिजो-चिन समूह के लोग और रोहिंग्या मिजोरम में घुस चुके हैं। इनमें उग्रवादी समूहों के कैडर भी शामिल हैं और ये स्थानीय लोगों के साथ घुल-मिलकर सुरक्षाबलों से अपना बचाव कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय को भी घुसपैठियों की समस्या की भनक है।

कुकी-मिजो-चिन समूह व रोहिंग्या की बोली-भाषा लोकल लोगों जैसी

खुफिया रिपोर्टों के अनुसार इन लोगों की शारीरिक बनावट और भाषा-बोली स्थानीय लोगों जैसी ही है। इस कारण इनकी अलग से पहचान नहीं हो पा रही है। राज्य सरकार शरण देने के साथ पहचान पत्र के जरिए सभी सरकारी सुविधाएं दे रही है। हालांकि, केंद्र लगातार इन्हें शरणार्थी का दर्जा देने से मना कर रहा है। ये कथित शरणार्थी अघोषित तौर पर मिजोरम के नागरिक बन चुके हैं।

करीब 398 किमी की सीमा साझा करते हैं म्यांमार के सगियांग और चिन प्रांत

बता दें कि म्यांमार के सगियांग और चिन प्रांत मणिपुर के साथ करीब 398 किमी की सीमा साझा करते हैं। इस सीमा क्षेत्र से मणिपुर के टेंग्नोउपाल, चंदेल, उखरुल, काम्जोंग और चूराचांदपुर जिले जुड़े हुए हैं। हाल ही में चूराचांदपुर सहित सबसे ज्यादा हिंसा इन्हीं जिलों में हुई है। जिस दिन हिंसा हुई, उस दिन सफेद बोलेरो में लोगों ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की, उनके तार उग्रवादी समूह से जुड़े हैं।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Sonipat News : उम्र छोटी और कारनामे बड़े…, जानिए इतने वर्ल्ड रिकार्ड कर लिए अपने नाम

किक बॉक्सिंग में 3 मिनट में 1105 पंचिंग मार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड India News…

8 mins ago

Faridabad Hospital: फरीदाबाद में डॉक्टरों की लापरवाही, इलाज ना मिलने के कारण मरीज ने स्ट्रेचर पर तोड़ा दम

हरियाणा के फरीदाबाद से एक ऐसा मामला सामने आया है जो आपको भावुक और परेशान…

25 mins ago

Baba Siddique Murder Case : हरियाणा के एक और आरोपी का नाम जुड़ा, … यह लगा बड़ा आरोप, अरेस्ट

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Baba Siddique Murder Case : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड ने पूरे…

29 mins ago

Mahipal Dhanda: स्कूलों में कैसे तय होगा नया पाठ्यक्रम? शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda: नए आयुक्त हुए शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने…

45 mins ago

CBSE Results: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की हुई की घोषणा, जानें डिटेल्स

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CBSE Results: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के छात्रों के…

1 hour ago