देश

Cabinet Minister Manohar Lal : मनोहर लाल को आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय के अलावा मिला ऊर्जा मंत्रालय 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Manohar Lal : रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल 72 नेताओं व सांसदों ने मंत्री पद की शपथ ली, उसके बाद अब सोमवार को इन सभी मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित कर गए हैं। हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को मोदी कैबिनेट में आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय और ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही तोखन साहू को शहरी विकास राज्य मंत्री और श्रीपद नाईक को ऊर्जा राज्य मंत्री का प्रभार दिया गया है।

Cabinet Minister Manohar Lal : विधानसभा चुनाव की तैयारी

उल्लेखनीय है कि रविवार को नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मोदी के साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट मिनिस्टर, 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 36 राज्य मंत्री हैं। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली गई। राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर को राज्य मंत्री पद मिला। मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट से सांसद चुने गए हैं, और उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा को 2 लाख 32 हजार 577 वोटों के अंतर से हराया। लोकसभा चुनाव के दौरान इन तीनों दिग्गजों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह देने के पीछे भारतीय जनता पार्टी के अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

डैमेज की भरपाई के लिए हरियाणा से तीन मंत्रियों को मोदी मंत्रिमंडल में दी जगह

हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे। लोकसभा चुनाव में हुए डैमेज की भरपाई के लिए हरियाणा से तीन मंत्रियों को मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है। राव इंद्रजीत सिंह और कृष्णपाल गुर्जर ने भी हरियाणा से मंत्री पद की शपथ ली। इनकी प्रदेश के वोटर्स के एक बड़े वर्ग पर अच्छी पकड़ मानी जाती है।

 

यह भी पढ़ें :PM Modi’s Big Decision Regarding Farmers : तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही देशभर के किसानों को मोदी की बड़ी सौगात, पहले ही दिन इस फाइल पर किए साइन

यह भी पढ़ें :Cabinet Minister Manohar Lal : मनोहर लाल के भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने से पानीपत के विकास को लगेंगे पंख : दुष्यंत भट्ट

Anurekha Lambra

Share
Published by
Anurekha Lambra

Recent Posts

MP Kartikeya Sharma : रायपुर रानी में कार्तिकेय शर्मा बोले- औद्योगिक क्रांति के साथ तमाम विकासात्मक कार्य हमारी प्राथमिकता

व्यापारियों से मिले राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा India News Haryana (इंडिया न्यूज), MP Kartikeya Sharma…

9 mins ago

Haryana Gangwar : ‘जो भी इस लड़ाई में आएगा वो’…., रोहतक में गैंगवार के बाद राहुल बाबा गैंग की धमकी

Haryana Gangwar : 'जो भी इस लड़ाई में आएगा वो'...., रोहतक में गैंगवार के बाद…

50 mins ago

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो…’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान

Haryana Assembly Election: ‘अगर हमें मौका मिला तो...’,चुनावी प्रचार में विनेश फोगाट का बड़ा बयान…

1 hour ago

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किए गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और कहाँ जाता है ये पैसा?

Haryana Election 2024: चुनाव से पहले जब्त किया गए 3 करोड़, जानिए किसके पास और…

1 hour ago