होम / यूक्रेन-युद्ध का समुद्री जीवन पर खतरा, खतरनाक केमिकल रिस रहा

यूक्रेन-युद्ध का समुद्री जीवन पर खतरा, खतरनाक केमिकल रिस रहा

• LAST UPDATED : May 19, 2022

इंडिया न्यूज, Kyiv/Moscow: रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 85 वां दिन है और युद्ध भी लगातार जारी है। कई वार्ता हो जाने के बाद भी कुछ नहीं हो पाया। यह युद्ध जहां जान माल के लिए घातक रहा है वहीं अब युद्ध प्रकृति को भी नुकसान पहुंचा रहा है। जी हां, अब समुद्री जीवन पर संकट आ गया है क्योंकि मारियुपोल स्टील प्लांट पर रूसी बमबारी की वजह से खतरनाक केमिकल रिस रहा है। मारियुपोल सिटी काउंसिल का कहना है कि यह केमिकल अजोव सागर में मिल पूरे समुद्री जीवन के लिए घातक हो सकता है।

छात्रों की मदद कर सकती है भारत सरकार

रूस-यूक्रेन जंग जारी है, वहीं कोविड लॉकडाउन के बाद यूक्रेन-चीन से लौटे मेडिकल छात्रों को केंद्र बड़ी राहत दे सकते हैं। इन छात्रों की आगे की पढ़ाई के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और नेशनल मेडिकल कमीशन अलग-अलग विकल्पों पर काम कर रहे हैं।

फूड क्राइसिस: अमेरिका देगा 2.3 अरब डॉलर

वहीं यह भी बता दें कि अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दुनियाभर में इमरजेंसी फूड क्राइसिस से निपटने के लिए 2.3 अरब डॉलर देने का ऐलान कर दिया है। इस रिलीफ पैकेज में से 21.5 करोड़ डॉलर तुरंत दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर हो रहे लगातार हादसे

यह भी पढ़ें: एक बार फिर बढ़े घरेलू और कॉमर्शियल गैस के दाम

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox