देश

Manipur PNB Loot : बैंक पर बदमाशों ने धावा बोलकर दिनदहाड़े लूटे 18.85 करोड़ रुपए

India News (इंडिया न्यूज), Manipur PNB Bank Loot, इम्फाल : मणिपुर के कस्बा उखरूल में पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में लूट का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार उखरूल स्थित PNB की ब्रांच में अज्ञात हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला और 18.85 करोड़ रुपए लूट लिए। 8 से 10 हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने उस समय धावा बोला जिस समय कर्मचारी दिनभर के लेन-देन के बाद पैसे गिन रहे थे।

बैंक के कर्मचारियों को रस्सी से बांधा

पुलिस के मुताबिक बदमाश हथियारों को लेकर बैंक में घुसे थे और घुसते ही सभी कर्मचारियों पर धावा बोलते हुए सुरक्षाकर्मियों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रस्सियों से बांध दिया और 18.85 करोड़ रुपए लूट लिए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सुरक्षा बल तुरंत मौके पर पहुंच गए और बैंक प्राधिकरण ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

मालूम रहे कि 7 माह पहले भी मणिपुर में भड़की जातीय हिंसा के बाद उखरूल कस्बे में पहली बार लूट की इतनी बड़ी घटना हुई। इससे पहले जुलाई में चुराचांदपुर में एक्सिस बैंक की एक शाखा से सशस्त्र गिरोह ने एक करोड़ रुपए की लूट की थी।

यह भी पढ़ें : Encounter in Pulwama : लश्कर ए तैयबा का आतंकवादी जम्मू कश्मीर में मुठभेड़ में ढेर

यह भी पढ़ें : PM Modi : जलवायु वित्त पोषण पर प्रगति जलवायु कार्रवाई पर बढ़ती महत्वाकांक्षाओं के अनुरूप दिखनी चाहिए: मोदी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

11 mins ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

1 hour ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

10 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

11 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

11 hours ago