Categories: देश

Minor girl shot in Delhi : नाबालिग ने फोन पर दूसरे लड़के से की बात तो प्रेमी ने मारी गोली

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Minor girl shot in Delhi) : पूर्व दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार रात को एक युवक ने 16 वर्षीय लड़की को घर में घुसकर गोली मार दी। हालांकि इस हमले में लड़की की जान नहीं गई लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की हिंदू धर्म से संबंधित है जबकि आरोपी युवक मुस्लिम है। इस वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया लेकिन बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

यह जानकारी आई सामने

दिल्ली में एक मुस्लिम युवक द्वारा एक हिंदू लड़की को घर में घुसकर गोली मारने का मामला सामने आया है। वारदात पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में सोमवार रात को हुई। आरोपी की पहचान कासिम के रूप में हुई है। स्थानीय थाने की पुलिस प्राथमिकी पंजीकृत कर मामले की जांच कर रही है। लड़की की गलती इतनी था कि उसने फोन पर दूसरे युवक से बात की थी।

घायल अवस्था में लड़की को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई गई है। लड़की के कंधे में गोली लगी है। गोली लगते ही लड़की फर्श पर गिर गई। वारदात को अंजाम देने के बाद कासिम फरार हो गया था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पीड़िता को कंधे पर गोली लगी है : पुलिस

पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां के साथ नंद नगरी इलाके में रहती है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के डीसीपी जॉय तिर्की ने बताया कि पीड़िता व उसके पड़ोस में रहने वाले आरोपी कासिम के बीच गहरी दोस्ती थी 16 वर्षीय लड़की के कंधे पर गोली लगी थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी ने बताया क्यों मारी गोली

डीसीपी ने बताया कि कल रात करीब आठ बजे जब लड़की अपने घर पर थी, तभी कासिम उसके घर आया। उसने लड़की से कहा कि उसके होते हुए वह किसी दूसरे युवक से दोस्ती नहीं कर सकती, इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोपी ने फोन छीन लिया और डायल लिस्ट चेक की। उसने देखा कि एक नंबर पर कुछ देर बात की गई है। उसने जब उस नंबर पर काल किया तो एक युवक ने उठाया। इससे कासिम आग बबूला हो गया। उसने पिस्टल से किशोरी के कंधे पर गोली मार दी।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

5 mins ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

50 mins ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

1 hour ago

Panipat Counting Center पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को किया तैनात, पुलिस ने की ड्यूटियों की रिहर्सल

एसपी लोकेंद्र सिंह ने मतगणना स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा India…

2 hours ago

Haryana CM Face : “पार्टी में जब दोनों ही सीनियर मोस्ट है तो दोनों का नाम आना स्वाभाविक, फैसला हाईकमान ही करेगा”

हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है :  कुमारी सैलजा राहुल…

2 hours ago

Haryana Elections 2024: ’70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस’, कांग्रेस प्रत्याशी आदित्य सुरजेवाला का दावा

India News Haryana, Haryana Elections 2024: हरियाणा में आगामी चुनावों के परिणाम को लेकर कांग्रेस…

3 hours ago