देश

Mizoram Landslide Live Updates : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 15 लोगों की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Mizoram Landslide Live Updates : मिजोरम में तूफान के कारण लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार सुबह 6 बजे आइजोल में एक पत्थर की खदान ढह गई जिसमें 15 लोग अकाल मौत का ग्रास बन गए, जबकि अनेक लोग अभी भी लापता हैं।

मिजोरम के DGP अनिल शुक्ला ने ताया कि अब तक 10 शव निकाले गए हैं। इनमें में 7 स्थानीय लोगों के हैं, जबकि तीन दूसरे राज्यों के हैं। तलाशी अभियान अभी जारी है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की भी लगातार आशंका बनी हुई है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, लेकिन तेज बारिश के कारण इसमें दिक्कतें आ रही हैं।

नदी किनारे रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा

आपको जानकारी दे दें कि भारी बारिश के कारण इलाके में नदियों का स्तर बढ़ गया है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। अभी तक जो लोग मारे गए हैं उन मृतकों में सात स्थानीय एवं 3 दूसरे राज्य के लोग थे। एहतियातन सभी स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।

चक्रवात रेमल के प्रभाव से हो रही भारी बारिश

चक्रवात रेमल के प्रभाव से भारी बारिश के कारण राज्य में अलग-अलग जगह भूस्खलन की घटना सामने आई है और इन घटनाओं में अन्य दो लोगों की मौत हो गई है। कई अंतरराज्यीय राजमार्ग भी बाधित हो गए हैं। हुनथर में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर भूस्खलन के कारण एजल देश के बाकी हिस्सों से कट गया। एक अधिकारी ने बताया कि एजल के सेलम वेंग में भूस्खलन से एक इमारत ढह गई और इस हादसे के बाद 3 लोग लापता हो गए।

इस बीच, समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, असम में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के बीच एक 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेमल के प्रभाव के रूप में पूर्वोत्तर राज्यों में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। चक्रवात रेमल के कारण पूर्वोत्तर के कई इलाकों में तूफान आया है, जिससे सड़क संपर्क बाधित हो गया है और पेड़ उखड़ गए हैं।

यह भी पढ़ें : Ranjit Murder Case : पूर्व मैनेजर रणजीत हत्याकांड मामले में डेरामुखी राम रहीम समेत 5 बरी 

यह भी पढ़ें : PM On Opposition’s Personal Attacks : “मैं गाली प्रूफ बन गया हूं…” विपक्ष केे हमले पर बोले पीएम मोदी

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा दावा

Haryana Election-BJP: भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी, बीजेपी नेता किरण चौधरी ने किया बड़ा…

24 mins ago

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख रही कुमारी शैलजा

Haryana Election 2024: कांग्रेस में वापस आई खटपट की अटकलें, प्रचार में क्यों नहीं दिख…

41 mins ago

Haryana Polls 2024 : सांसद नवीन जिंदल ने किया दावा- नहीं बननी कांग्रेस की सरकार, 8 को भाजपा का पलड़ा ही होगा भारी

कहा- कांग्रेस काघोषणा पत्र जाली... भाजपा ने जो वादे किए, वो पूरा करेगी दुष्यन्त वीडियो…

1 hour ago