Categories: देश

Modi Target on Opposition : भारत एक स्वर में कह रहा भ्रष्टाचार, वंशवाद, तुष्टिकरण भारत छोड़ो

India News (इंडिया न्यूज़), Modi Target on Opposition, नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले लोगों को बुधवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी द्वारा शुरू किए गए इस आंदोलन को याद करते हुए कहा कि भारत अब भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण के खिलाफ एक स्वर में बोल रहा है। मोदी ने विपक्ष पर परोक्ष रूप से ऐसे समय में निशाना साधा जब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बुधवार को इसी तर्ज पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

भारत छोड़ो आंदोलन से ही हमें अंग्रेजों से मुक्ति मिली

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के 5 वर्ष बाद 15 अगस्त, 1947 को देश आजाद हुआ था। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले महान लोगों को श्रद्धांजलि। गांधी जी के नेतृत्व में इस आंदोलन ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्त करने में एक प्रमुख भूमिका निभाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत एक स्वर में कह रहा है: भ्रष्टाचार भारत छोड़ो। वंशवाद भारत छोड़ो। तुष्टिकरण भारत छोड़ो।’’ मोदी ने विपक्षी दलों पर भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने का बार-बार आरोप लगाया। पिछले दिनों एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की शुरुआत के दिन को ऐतिहासिक करार दिया था और कहा था कि इसने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा पैदा की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की तर्ज पर ‘भ्रष्टाचार-भारत छोड़ो, वंशवाद-भारत छोड़ो, तुष्टिकरण-भारत छोड़ो’ अभियान चलाने का आह्वान किया था।

यह भी पढ़ें : By-Election 2023 : 6 राज्यों की सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव 5 सितंबर को: निर्वाचन आयोग

यह भी पढ़ें : No confidence motion Live : कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई बोले- आखिर मणिपुर क्यों नहीं गए पीएम

यह भी पढ़ें : PM Taunt on INDIA Gathbandhan : विपक्ष ‘अविश्वास’ से भरा हुआ है, इसे दिखाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है : मोदी

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Karnal News : पुलिस स्टेशन में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध…

7 hours ago

Haryana Assembly Elections : कमल का फूल खिलाने के लिए मडंप छोड़ पोलिंग बूथ पर पहुंचा दूल्हा, वहीं लोगो ने बताया नौटंकी  

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक दूल्हे ने…

7 hours ago

Panipat Rural Assembly : भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए किया मतदाताओं का आभार व्यक्त

मतदान के रुझान से स्पष्ट पानीपत ग्रामीण में भाजपा भारी मतों से जीत रही भाजपा…

8 hours ago

Julana Assembly के अकालगढ़ में भाजपा प्रत्याशी के साथ हुई हाथापाई

बुराडेहर गांव में हुआ कैमरा खराब भाजपा प्रत्याशी ने लगाया बुथ कैप्चरिंग करने के प्रयास…

11 hours ago

Haryana Assembly Election : इस शख्स ने बखूबी बता दिया मतदान का महत्व और जिम्मेदारी निभाने का जज्बा 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election : हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान…

13 hours ago