देश

Moradabad Bharat Jodo Nyay Yatra Live : हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे : राहुल गांधी

  • मुरादाबाद से राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा का शुभारंभ

India News (इंडिया न्यूज), Moradabad Bharat Jodo Nyay Yatra Live, लखनऊ एक बार फिर राहुल गांधी की भारत जोड़ाे यात्रा का शुभारंभ हो गया है। जी हां, मुरादाबाद से भारत जोड़ो यात्रा का आज आगाज हुआ। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने खुली जीप में बैठकर लोगों का दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन किया। यात्रा के जरिये राहुल गांधी और प्रियंका ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। वहीं कार्यक्रम स्थल पर लगातार भीड़ जुटी रही। यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह नजर आया।

एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है

इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि देशभक्त देश को जोड़ता है तोड़ता नहीं। हम देश का भाईचार खत्म नहीं होने देंगे। नफरत से नफरत को नहीं काटा जा सकता। हम डरेंगे नहीं, नफरत को मोहब्बत से काटेंगे। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और अडानी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ध्यान भटकाता है, दूसरा जेब काटता और तीसरा डंडा दिखाता है।

किसानों की अभी तक सुनवाई नहीं हुई : प्रियंका गांधी

वहीं भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि किसान आंदोलन लगातार जारी है। आज भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही। जब बुलडोजर चलता है तो गरीब के घर पर। सवाल किया कि 6 किसानों को रौंदने वाले के घर पर बुलडोजर क्यों नहीं चला। पेपर लीक के घोटालेबाजों के घर पर आखिर क्यों कार्रवाई नहीं हुई। जब तक युवाओं को रोजगार नहीं मिलेगा तब तक तरक्की नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : PM Modi West Bengal Visit : प्रधानमंत्री 1, 2 और 6 मार्च को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे

यह भी पढ़ें : Kasganj Tractor Trolley Accident : कासगंज में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 20 श्रद्धालुओं की मौत

यह भी पढ़ें : Farmers Protest : 29 फरवरी तक फिलहाल दिल्ली कूच टला, शुभकरण की मौत पर पेंच फंसा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Deepender Hooda : Assembly Elections में जनता करेगी BJP का लाइसेंस रद्द

कहा : हरियाणा में कांग्रेस सरकार महिलाओं को 2000, बुजुर्गों, दिव्यांगों, विधवाओं को 6000 रुपये…

8 hours ago

CM Nayab Saini Announced तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर पट्टीदारों के नाम करेंगे पंचायत की जमीनें

कांग्रेस के झूठे वादों पर मुख्यमंत्री सैनी का हमला, कहा-हिमाचल, कर्नाटक, तेलंगाना में वादों का…

9 hours ago

Mahipal Dhanda : आपसी भाईचारा व देश की एकता को मजबूत बनाएं रखने के लिए भाजपा ही एक विकल्प

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Mahipal Dhanda : आपसी भाई-चारा, सर्व समाज का विकास, और देश…

9 hours ago

Arjun Ram Meghwal : हुड्डा और उनके समर्थकों ने कुमारी सैलजा का जो अपमान किया, उसे हरियाणा की जनता कभी नहीं भूलेगी

गांधी परिवार के मन में खोट, आरक्षण को करना चाहते हैं खत्म कांग्रेस पार्टी की…

9 hours ago