होम / Most dangerous Gangsters of Punjab : पंजाब के गैंगस्टर की लिस्ट जारी पर कार्रवाई नहीं कर पाई पंजाब पुलिस

Most dangerous Gangsters of Punjab : पंजाब के गैंगस्टर की लिस्ट जारी पर कार्रवाई नहीं कर पाई पंजाब पुलिस

• LAST UPDATED : May 14, 2023
  • एक माह से ज्यादा हो गया एनआईए को गैंगस्टर की लिस्ट जारी किए

India News (इंडिया न्यूज), Most dangerous Gangsters of Punjab, चंडीगढ़ : पिछले साल 29 मई को हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पंजाब में गैंगस्टर्स ने अपना दबदबा काफी ज्यादा बना लिया है। हालांकि इस दौरान पंजाब पुलिस भी समय-समय पर कार्रवाई करती रही है लेकिन कोई बड़ी सफलता उसे हासिल नहीं हुई।

यहां तक की सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने अपराध कबूल लिया था और गोल्डी बराड़ लगातार सोशल मीडिया पर पंजाब पुलिस को धमकी देता रहा है। इसके अतिरिक्त उस वारदात के बाद से पंजाब सहित अन्य कई राज्यों में इन गैंग के सदस्य रंगदारी और फिरौती की वारदात को भी अंजाम देते रहे हैं लेकिन पुलिस इनपर रोक लगाने में असफल साबित हुई है।

एनआईए ने 29 गैंगस्टर्स की सूची जारी की थी

पंजाब में बढ़ रहे अपराध पर नकेल कसने के लिए गत माह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने ऐसे 28 गैंगस्टर्स की सूची जारी की थी जोकि पंजाब से संबंध रखते हैं और मौजूदा समय में देश से बाहर रहकर वह अपनी गैंग आॅपरेट कर रहे हैं। वे विदेश में बैठकर ही पंजाब के साथ-साथ अन्य प्रदेशों में हत्या, फिरौती और रंगदारी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

इस तरह से हो सकती है इन अपराधियों की धरपकड़

भारत में अपराध करने के बाद इन अपराधियों की शरण स्थली विदेश बन जाते हैं। भारत में जिन 28 खतरनाक अपराधियों की लिस्ट जारी हुई है उनमें सबसे ज्यादा कनाडा और अमेरिका में रह रहे हैं। दरअसल इन अपराधियों को वहां से दो तरीके से भारत लाया जा सकता है। इनमें पहला है प्रत्यर्पण संधि और दूसरा है इंटरपोल। भारत की 48 देशों के साथ प्रत्यर्पण संधि है। इनमें वो देश भी शामिल है जहां यह अपराधी छिपे हुए हैं जैसे अमेरिका, आस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, जर्मनी और साउदी अरब। ज्ञात रहे कि इन गैंगस्टर्स में ज्यादात्तर इन्हीं देशों में छिपे हुए हैं।

ये हैं मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स की लिस्ट

  1. सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़- गोल्डी बराड़ पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है। लिस्ट के मुताबिक यह अमेरिका में छिपा बैठा है।

2. अनमोल बिश्नोई- लॉरेंस बिश्नोई का भाई है। यह भी अमेरिका में रह रहा है।

3. हरजोत सिंह गिल- पंजाब के फाजिल्का का रहने वाला हरजोत सिंह गिल वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है । यह गोल्डी बराड़ के नेटवर्क के साथ अंतरराष्ट्रीय वसूली रैकेट में शामिल है।

4. दरमनजीत सिंह उर्फ दरन काहलों- इसका नाम भी सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में आया था। यह अमेरिका में रह रहा है।

5. अमृत बल- अमेरिका में छिपा बैठा अमृत बल भारत में हथियारों की तस्करी करवाता है।

6. सुखदूल सिंह उर्फ सुखा दुनेके- यह कनाडा में रह रहा है और वहीं से भारत में अपराध करवाता है।

7. गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला- यह भी कनाडा में रह रहा है और वहीं से पंजाब में हालात खराब करवाता है।

8. सतविंदर सिंह उर्फ सैम- यह बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है जो कनाडा में रह रहा है।

9. सनोवर ढिल्लो- यह भी कनाडा में रह रहा है। इसका नाम कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल हत्याकांड में शुमार है।

10. लखवीर सिंह उर्फ लंडा- कनाडा में छिपा लंडा बब्बर खालसा इंटरनेशनल नामक आतंकी संगठन चलाता है।

11. अर्शदीप सिंह अर्श उर्फ डल्ला- यह भी कनाडा में बैठकर पंजाब और भारत में अपराध को अंजाम दे रहा है।

12. चरनजीत सिंह उर्फ रिंकू : यह भी कनाडा में छिपा है और पंजाब में जुर्म करवा रहा है।

13. रामदीप सिंह उर्फ रमन जज- मूल रूप से पंजाब का, अभी कनाडा में छिपा है।

14. गगनदीप सिंह उर्फ गगना : यह भी पंजाब से भागकर कनाडा पहुंच गया था। काफी समय से यह वहीं से अपनी गैंग आॅपरेट कर रहा है।

15. विक्रमजीत सिंह: यह यूएई में रहकर भारत में अपना नेटवर्क चला रहा है।

16. कुलदीप सिंह उर्फ दीप नवांशहरिया: यह भी पंजाब से भागकर कनाडा पहुंच गया और अब वहीं से अपना नेटवर्क फैला रहा है।

17. रोहित गोदारा : राजस्थान का रोहित जुर्म की दुनिया का जाना पहचाना नाम है। यह यूरोप में है लेकिन किस देश में है इसका पता नहीं है।

18. गौरव पटियाल उर्फ लक्की पटियाल : आर्मेनिया में छिपा गौरव के नाम पंजाब में कई केस चल रहे हैं यह पिछले काफी समय से आर्मेनिया में छिपा हुआ है।

19. सचिन थापन : सिद्धू मूसेवाला केस में मुख्य आरोपी है। मूल रूप से पंजाब का रहने वाला है। वर्तमान में अजरबैजान में छिपा हुआ है।

20. जगजीत सिंह उर्फ गांधी- मूल रूप से पंजाब का, मलेशिया में छिपा है।

21. जैकपाल सिंह उर्फ लाली धालीवार: धालीवार पंजाब का एक खतरनाक अपराधी है जो वर्तमान में मलेशिया में छिपा हुआ है।

22. हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा- यह पाकिस्तानी खूफिया एजेंसी के साथ मिलकर प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा की गतिविधियों से जुड़ा हुआ है। यह पाकिस्तान में है और वहीं से भारत में नशा व हथियार सप्लाई करता है।

23. राजेश कुमार उर्फ सोनू खत्री: यह ब्राजील में रहकर अपराध को अंजाम दे रहा है।

24. संदीप ग्रेवाल उर्फ बिल्ला : यह इंडोनेशिया में रह रहा है। बिल्ला मूल रूप से पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है।

25. मनप्रीत सिंह उर्फ पीता : यह अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श का दाहिना हाथ कहा जाता है। वर्तमान में यह फिलीपींस में छिपा हुआ है।

26. सुप्रीत सिंह उर्फ हैरी चठ्ठा: मूल रूप से पंजाब के रहने वाला हैरी के खिलाफ वसूली समेत कई आरोप हैं। यह जर्मनी में छिपा हुआ है।

27. गुरजंत सिंह : मूल रूप से पंजाब का रहने वाला, वर्तमान में आस्ट्रेलिया में छिपा है।

28. रमनजीत सिंह उर्फ रोमी- मूलरूप से पंजाब का रहने वाला रोमी हांगकांग में छिपा हुआ है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox