होम / Mulayam Singh Yadav Funeral : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि

Mulayam Singh Yadav Funeral : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार, बेटे अखिलेश ने दी मुखाग्नि

• LAST UPDATED : October 11, 2022

इंडिया न्यूज, Uttar Pradesh (Mulayam Singh Yadav Funeral) : सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का कल गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। आज उनका सैफई में अंतिम संस्कार चंदन की लकड़ियों के साथ किया गया।

मुलायम सिंह को बेटे अखिलेश ने मुखाग्नि दी। इस दौरान नेताजी के अंतिम दर्शन के लिए लाखों लोग उमड़े। कन्नौज के फूलों से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि संस्कार से पहले उनकी पार्थिव देह के दर्शनों के लिए यहां के मेला ग्राउंड ले जाया गया।

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

रातोंरात बना ऐलेवेटेड प्लेटफॉर्म

मुलायम के अंतिम संस्कार के लिए सैफई में बारिश के बीच प्लेटफॉर्म बनाया गया, जिसको लेकर सारी रात 50 मजदूर लगे रहे। जानकारी दे दें कि मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के मेमोरियल के पास ही उक्त ऐलेवेटेड प्लेटफॉर्म को बनाया गया है। 2003 में मालती देवी की मृत्यु हो गई थी।

Mulayam Singh Yadav

Mulayam Singh Yadav

अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे, दी श्रद्धांजलि

अंतिम संस्कार के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री भी पहुंचे। बेहद करीबी माने जाने वाले अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन मां जया के साथ पहुंचे। सहारा चीफ सुब्रत राय और उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी अंतिम दर्शन किए। इसके अतिरिक्त योगगुरु बाबा रामदेव, आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी सहित कई लोगों ने भी उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें : PM Himachal Visit : प्रधानमंत्री 13 अक्टूबर को फिर हिमाचल में

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox