Categories: देश

Mumbai Heatstroke Death Update : भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते अभी तक 11 लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, Maharashtra (Mumbai Heatstroke Death Update) : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में महाराष्ट्र भूषण इवेंट में हीटस्ट्रोक के चलते अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 24 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मरने वालों में 8 महिलाएं भी शामिल हैं।

आपको जानकारी दे दें कि नवी मुंबई के खारघर के लगभग 150 एकड़ के एक बड़े मैदान में कार्यक्रम चला। इस दौरान दिन का तापमान काफी ज्यादा था। आयोजन बड़े स्तर पर था लेकिन लोगों के बैठने वाले स्थान पर न कोई टेंट था और न ही कोई शेड। लोग धूप में ही बैठे रहे इस तो इवेंट में धूप और गर्मी से कई लोगों की तबीयत खराब हो गई। इस इवेंट में गृहमंत्री अमित शाह ने समाजसेवी दत्तात्रेय नारायण को अवॉर्ड दिया। इवेंट में 7 लाख प्रशंसक शामिल हुए थे।

VIPs के लिए तैयार किया हुआ था बड़ा मंच

11 people have died so far

नवी मुंबई के खारघर में एक मैदान में VIPs के लिए बड़ा मंच तैयार किया गया था, जोकि पूरी तरह से कवर था लेकिन लोगों के लिए कोई सिर ढकने के लिए बंदोबस्त नहीं थे। आयोजनकर्ताओं का कहना था कि कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे खत्म हो जाना था, लेकिन कार्यक्रम एक बजे तक चला। गर्मी में डिहाइड्रेशन के कारण ही कई लोगों को चक्कर आने लगे और तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में 11 लोगों की मौत का समाचार है वहीं कई अभी भी अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देगी राज्य सरकार : सीएम एकनाथ शिंदे

वहीं महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे लू के चलते अस्पताल में दाखिल हुए लोगों से मिले। इस दौरान बाहर आ उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और ऐलाना किया कि मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : India Covid-19 Cases Daily Updates : देश में 24 घंटों में 9,111 नए मरीज

 

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Union Minister Manohar Lal ने पानीपत शहरी विधानसभा में कार्यकर्ताओं में भरा जोश 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Union Minister Manohar Lal : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा…

2 mins ago

Jind Crime : घर की ओर जा रही थी नाबलिग, रास्ते में पड़ोसी ने…, मामला दर्ज

पड़ोसी गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप India News Haryana (इंडिया न्यूज), Jind…

6 mins ago

Ladwa Constituency में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बढ़ा भाजपा का कुनबा

जिला परिषद, ब्लॉक समिति व अनेक पंचायतों के सरपंचों और मेंबरों ने लाडवा में भाजपा…

20 mins ago

Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser : रोमांचकारी फर्स्ट-लुक क्लिप में कार्तिक आर्यन का सामना मंजुलिका से हुआ

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Bhool Bhulaiyaa 3 Teaser :  'भूल भुलैया 3' का बहुप्रतीक्षित…

26 mins ago

Health Tips : रात में दही खाना सेहत पर पड़ सकता है भारी, जानें क्यों

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Health Tips : हमेशा हम सुनते आ रहे हैं कि…

45 mins ago

Tamil Nadu CM Meets PM : तमिलनाडु सीएम स्टालिन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

समग्र शिक्षा योजना के तहत फंड जारी करने का ज्ञापन सौंपा India News Haryana (इंडिया…

58 mins ago