होम / Human Finger in Ice Cream : मुंबई में आइसक्रीम में निकली मानव उंगली, हड़कंप

Human Finger in Ice Cream : मुंबई में आइसक्रीम में निकली मानव उंगली, हड़कंप

• LAST UPDATED : June 13, 2024

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Human Finger in Ice Cream : क्या कभी आपने सुना है कि किसी आइसक्रीम में मानव उंगली निकली हो। लेकिन महाराष्ट्र में ऐसा हुआ है। जी हां राजधानी मुंबई के मलाड क्षेत्र से यह मामला सामने आया है। महिला का कहना है कि उसने  ऑनलाइन ऑर्डर से आइसक्रीम कोन मंगवाई थी लेकिन जैसे ही उसे खाना शुरू किया तो उसमें से एक इंसानी उंगली मिली। जिसे देखते ही वह एकदम से घबरा गई। महिला ने तुरंत इसकी पुलिस में दी।

Human Finger in Ice Cream : महिला ने ऑनलाइन मंगवाई थी आइसक्रीम

ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा उसने ऑनलाइन मंगवाई आइसक्रीम लगभग आधी खा ली थी लेकिन इस बीच उसे कुछ सख्त सी चीज उसमें मालूम हुई। जब उसने गोर से देखा तो आइसक्रीम में एक इंसानी कटी उंगली पाई। फिलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आइसक्रीम कंपनी पर केस दर्ज कर लिया है। आइसक्रीम में मिले अंग को फोरेंसिक लैब में भेज दिया है।

आइसक्रीम के अंदर था 2 सेमी लंबी इंसानी उंगली का टुकड़ा

बता दें कि आइसक्रीम के अंदर लगभग 2 सेमी लंबी इंसानी उंगली का टुकड़ा था। वहीं मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस स्थान पर आइसक्रीम बनाकर पैक की गई थी, वहां की जांच की जाएगी। पुलिस मामले की गहराई में जुटी है, ताकि घटना की सच्चाई का पता लगाया जा सके। पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें : NEET Result Controversy : केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 1563 छात्रों को दोबारा परीक्षा का मौका देंगे

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Panipat BJP : भाजपा प्रत्याशी प्रमोद विज के नेतृत्व में पूर्व कांग्रेसी युवा नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन
CM Nayab Saini : “8 तारीख को रिजल्ट आने के बाद मेनिफेस्टो को अपने पास रख लेना, जो वादे पूरे होते जाएंगे उन पर टिक लगाते जाना”
BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे
Manohar Lal : लगातार बढ़ता भाजपा का कुनबा, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष सहित बड़े ब्राह्मण नेता भाजपा में शामिल
Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें
JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा
Honey Trap मामले का सवा साल से फरार चल रहा आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox