इंडिया न्यूज, Karnataka News ( Karnataka) : मंगलुरु (Mangaluru ) के बाहरी इलाके में अज्ञात समूह द्वारा एक 23 वर्षीय युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान फाजिल (Fazil) के रूप में बताई गई है। आरोपियों ने उस पर घातक हथियारों से हमला किया जिस कारण उसकी मौत हुई। फिलहाल घटना के बाद सूरथकल, मुल्की, बाजपे और पनम्बूर में धारा 144 लागू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात्रि 8 बजे यहा कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड, सुरथकल के पास एक 23 वर्षीय लड़के पर 4-5 लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया। लड़के को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उसे मृत घोषित कर दिया गया। मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि कुमार ने कहा। अधिकारियों ने आयुक्तालय की सीमा के तहत सभी शराब की दुकानों को 29 जुलाई को बंद करने का भी निर्देश दे दिया।
मंगलुरु सीपी ने कहा, “हमने सभी मुस्लिम नेताओं से अनुरोध किया है कि वे हर इलाके की कानून-व्यवस्था के व्यापक हित में अपने घरों में नमाज अदा करें। न्याय जल्द और निष्पक्ष रूप से किया जाएगा। पुलिस घटना के दौरान मृतक के साथ मौजूद एक चश्मदीद की शिकायत पर मामला दर्ज कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मंगलुरु के पुलिस आयुक्त ने लोगों को अफवाहों का शिकार न होने का भी निर्देश दिया और कहा कि घटना के पीछे के मकसद और दोषियों की पहचान की जा रही है। मेरे सभी नागरिकों से अपील है कि वे निहित द्वारा फैलाई जा रही किसी भी अफवाह बचें
यह भी पढ़ें : Accident in UP : अलीगढ़ में एक महिला की मौत, 20 लोग जख्मी
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Results 2024 Live: हरियाणा में भाजपा के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Results 2024 : हरियाणा में भाजपा के तीसरी…
भाजपा प्रत्याशी मंजू हुड्डा को मिले 36894 वोट India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Shakti Rani Sharam : शक्ति रानी शर्मा अंबाला नगर निगम…
कार्तिकेय शर्मा ने जनता का जतायाा आभार India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election…
Haryana Election Result: ढोल नगाड़े वालों की बल्ले-बल्ले, सुबह पहले Congress ने भरी झोली बाद…