Categories: देश

National Herald Case : ईडी कर रही सोनिया गांधी से पूछताछ

इंडिया न्यूज, New Delhi (National Herald Case) : नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से पूछताछ हो चुकी है और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Congress President Sonia Gandhi) से EDकी पूछताछ शुरू हो चुकी है। ईडी ने पहले ही 50 सवालों की लिस्ट तैयार की हुई है। पूछताछ के दौरान सोनिया से एक के बाद एक सवाल किए जाएंगे। Sonia Gandhi National Herald Case

अशोक गहलोत और सचिन पायलट हिरात में

वहीं देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से ही सोनिया गांधी की पेशी को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में जब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट (Sachin Pilot) प्रदर्शन कर रहे थे पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। बता दें कि कांग्रेस नेता ईडी के खिलाफ मार्च निकालने का प्रयास कर रहे थे कि उन्हें काबू कर लिया गया।

लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग : सचिन पायलट

वहीं हिरासत में लिए जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा कि हम सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आज लोकतंत्र में एजेंसी का दुरुपयोग हो रहा है। उसके जवाब में हम अहिंसक तरीके से विरोध कर रहे हैं ये हमारा अधिकार है। हमारे अधिकार को छीना जा रहा है।

स्वास्थ्य खराब होने पर सोनिया गांधी को वापस जाने दिया जाएगा

वहीं ईडी अधिकारियों ने बताया कि अगर पूछताछ के दौरान सोनिया गांधी की तबीयत खराब होती है तो उन्हें वापस जाने दिया जाएगा। फिलहाल उनके लिए एक मेडिकल आफिसर दूसरे कमरे में बिठाया गया है जहां प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें : President Oath : जानिए भारत में 25 जुलाई को ही क्यों ली जाती है शपथ

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

CM Nayab Saini के नेतृत्व में भाजपा की धाकड़ जीत

मंत्रियों पर भारी पड़ी लोगों की नाराज़गी India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini  :…

1 min ago

JP Nadda Attacks Congress : “जहां कांग्रेस है वहां करप्शन है, कमीशन है, क्रिमिनलाइजेशन है” 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), JP Nadda Attacks Congress : जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानसभा…

38 mins ago

PM Narendra Modi : हरियाणा के लोगों ने कमाल कर दिया, कमल- कमल कर दिया

India News Haryana (इंडिया न्यूज), PM Narendra Modi : हरियाणा में मिली शानदार जीत का…

58 mins ago

Haryana Assembly Election Results : कम समय में नायब सैनी ने कैसे पलटी बाज़ी

नायब सिंह सैनी ने उस समय में पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है, जब प्रदेश…

3 hours ago

Wrestler Vinesh Phogat ने जितजी चुनावी जंग, लेकिन विनेश की जीत पर क्या बोल गए बृजभूषण ?

भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से हराया आप प्रत्याशी कविता दलाल मात्र 1280…

5 hours ago