Categories: देश

नवजोत सिंह सिद्धू की कांग्रेस हाईकमान से दिल्ली में मुलाकात

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली (Navjot Sidhu meets Congress Senior Leadership): कांग्रेस के पूर्व पंजाब अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू 10 महीने जेल में सजा काटने के बाद एक बार फिर से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। जेल से रिहा होने के बाद नवजोत सिंह मूसेवाला गांव में पहुंचे जहां उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के घर से प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके बाद सिद्धू आजकल दिल्ली में हैं। यहां उन्होंने गुरुवार को जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियकां से मुलाकात की। वहीं आज नवजोत सिद्धू कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिलने पहुंचे।

मल्लिकार्जुन खड़गे के बारे किया ट्वीट

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्विटर पर मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अपनी तस्वीर सांझा करते हुए लिखा- 9 बार के विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन, सच्चाई की आवाज.. विश्वसनीयता तेरा नाम मल्लिकार्जुन खड़गे। इसके साथ ही उन्होंने लिखा माननीय कांग्रेस अध्यक्ष से मिला और उनका आशीर्वाद लिया, वह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए।

पंजाब विस चुनाव में करारी हार के बाद अध्यक्ष पद से हुई थी छुट्टी

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद उन्हें पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बना दिया गया। लेकिन चुनाव से पहले सिद्धू ने एक बार फिर से बगावती सुर दिखाते हुए खुद को सीएम कैंडिडेट बताना शुरू कर दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम कैंडिडेट के रूप में टिकट दिया और विधानसभा चुनाव लड़ा। इसके बाद चुनाव में कांग्र्रेस की बुरी हार को देखते हुए सिद्धू को अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

यह भी पढ़ें : अमृतपाल की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस, नहीं मिल रही ठोस जानकारी

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Mandi News : धान और बाजरा की चल रही खरीद के लिए किसानों को इतने..करोड़ रुपए का किया भुगतान 

अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…

60 mins ago

Indian-Origin German MP Rahul Kumar सहित प्रतिनिधिमंडल ने किया पुलिस मुख्यालय का दौरा, जानिए किन चुनौतियों पर हुई चर्चा 

हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…

1 hour ago

Cleanliness Survey Ranking में हरियाणा को टॉप रैंकिंग में लाना लक्ष्य, क्या है सरकार की सॉलिड प्लानिंग ?

मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…

1 hour ago