Categories: देश

सुरक्षा कम होने पर भड़के नवजोत सिद्धू, बोले सरकार मुझे मरवाना चाहती है

इंडिया न्यूज, अमृतसर (Navjot Sidhu’s security reduced): रोडरेज मामले में सजा काटकर जेल से शनिवार को रिहा हुए नवजोत सिंह सिद्धू को अब एक और झटका लगा है। सरकार ने उनकी सुरक्षा जेड प्लस से घटाकर वाई प्लस कर दी है। इस तरह से जहां पहले उन्हें 25 सुरक्षा कर्मियों की सुरक्षा दी जाती थी वहीं अब उन्हें केवल 12 सुरक्षा कर्मी ही मिलेंगे। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि सरकार उसे मरवाना चाहती है।

सुरक्षा कम करने पर ये बोले सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू ने सुरक्षा कम किए जाने के बाद राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मेरी सुरक्षा कम की गई है। पहले एक सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) को मरवा दिया, अब दूसरा भी मरवा दो। इससे पहले जेल से बाहर आते ही नवजोत सिंह सिद्धू ने भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था की भाजपा प्रदेश में राष्टÑपति शासन लागू करना चाहती है। उन्होंने कहा था कि प्रदेश का माहौल एक सोची समझी साजिश के तहत खराब किया जा रहा है।

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

CM Threat News : जो भी मुख्यमंत्री बनेगा, उसे मैं…, ऐसा क्या लिखा व्यक्ति ने, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जींद में व्हाट्सएप ग्रुप में व्यक्ति ने लिखा India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Threat…

35 mins ago

Haryana Election Reaction: हरियाणा में इनेलो को लगा बड़ा झटका, चुनाव के बाद अब इस नेता ने छोड़ी पार्टी

हरियाणा के विधानसभा चुनाव के बाद अब भी दल बदलने का सिलसिला नहीं रुका है।…

58 mins ago

Haryana New Cabinet : नायब सिंह सैनी की कैबिनेट में होंगे इतने मंत्री, जानिए इनको मिल सकती है जगह

कैबिनेट मंत्रियाें पर अब सबकी नजरें टिकीं India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana New Cabinet…

1 hour ago