देश

Rajnath Singh : रक्षा क्षेत्र में प्रौद्योगिकी के विकास पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता : राजनाथ

India News (इंडिया न्यूज), Rajnath Singh, नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा पर चीन और पाकिस्तान से मिल रही चुनौतियों का परोक्ष जिक्र करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमाओं पर ‘‘दोहरे खतरे’’ के मद्देनजर भारत को रक्षा प्रौद्योगिकी में प्रगति पर ध्यान देना चाहिए। सिंह ने एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए देश के लिए रक्षा प्रौद्योगिकियां विकसित करने की खातिर गहन अनुसंधान करने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि विभिन्न रक्षा चुनौतियों से निपटा जा सके।

हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना कर रहे

उन्होंने कहा, ‘‘भारत जैसे देश के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम अपनी सीमाओं पर दोहरे खतरे का सामना कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारे लिए प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में आगे बढ़ना महत्वपूर्ण है।’’ सिंह ने कहा, ‘‘आज हम दुनिया की सबसे बड़ी सेनाओं में शामिल हैं, हमारे देश की सेना की बहादुरी की दुनियाभर में चर्चा है। ऐसी स्थिति में यह अनिवार्य बन जाता है कि हमारे पास देश के हितों की रक्षा करने के लिए प्रौद्योगिकी के स्तर पर अत्याधुनिक सेना हो।

रक्षा मंत्री का यह बयान पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर जारी विवाद और पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने की पृष्ठभूमि में आया। सिंह ने प्रौद्योगिकी के स्तर पर वांछित तरक्की सुनिश्चित करने के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और शिक्षाविदों के बीच सहयोग का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा, ‘‘इस क्षेत्र में विकास करने का एकमात्र तरीका अनुसंधान है। यह समय की जरूरत है कि डीआरडीओ और शिक्षाविद मिलकर काम करें।

यह भी पढ़ें : India Covid 19 : भारत में 535 नए केस, एक्टिव केस 6,168

यह भी पढ़ें : Satyendra Jain Health Update : सत्येंद्र जैन चक्कर आने से तिहाड़ जेल के शौचालय में गिरे

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Illegal Colonies: बुलडोजर का बड़ा एक्शन, 7 अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त

India News Bihar (इंडिया न्यूज), Illegal Colonies: गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…

9 mins ago

Stubble Burning: सरकार की सख्ती के बाद घटे पराली जलाने के मामले, इस क्षेत्र में किसानों पर हुए नए FIR

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Stubble Burning: हरियाणा में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा…

17 mins ago

Resolution Camp: समाधान शिविर में नहीं किया सही से काम, गुरुग्राम में अधिकारियों की लापरवाही पर उठाया गया बड़ा कदम

हरियाणा में नायब सरकार की तरफ से लोगों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए…

18 mins ago

CM Saini: ‘पराली न जलाने पर किसानों को दे रही…’, CM सैनी का पराली जलाने पर बड़ा बयान

India News Haryana (इंडिया न्यूज), CM Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा…

2 hours ago