देश

Neeraj Chopra गोल्ड से चूके, देश को दिलाया सिल्वर मेडल

  • 2 ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय

India News Haryana (इंडिया न्यूज़), Neeraj Chopra : हरियाणा के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक के जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। 26 साल के नीरज ने 89.45 मीटर दूर भाला फेंका और दूसरा स्थान हासिल किया।

जी हां, गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक में गोल्ड से तो चूक गए, लेकिन भारत को उन्होंने जैवलिन थ्रो में पहला सिल्वर मेडल दिलाया है। सिल्वर मेडल जीतने के साथ ही हरियाणा के पानीपत का यह लाल देश का ऐसा दूसरा पुरुष खिलाड़ी बन गया है, जिन्होंने इंडिविजुअल गेम्स में लगातार दो ओलिंपिक मेडल जीते हैं। उनसे पहले केवल सुशील कुमार ने 2008 और 2012 में लगातार दो ओलंपिक मेडल जीते हैं।

Neeraj Chopra : 89.45 मीटर जेवलिन थ्रो किया

नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में 89.45 मीटर जेवलिन थ्रो किया। यह इस सीजन का उनका बेस्ट प्रदर्शन है। नीरज के छह में से पांच थ्रो फाउल रहे। उनका सिर्फ दूसरा थ्रो ही सही रहा, जिसने उन्हें मेडल दिला गया। उन्होंने टोक्यो में 87.58 मीटर के थ्रो के साथ सोना जीता था।

जानिए भारत अभी तक इतने मेडल झटक चुका

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक 5 मेडल जीते हैं। इसमें चार ब्रॉन्ज और एक सिल्वर है। नीरज चोपड़ा ने पिछले कल खेलों के 13वें दिन सिल्वर जीता। वहीं हॉकी में भारत को ब्रॉन्ज मेडल मिला है। 13वें दिन एथलेटिक्स, गोल्फ, हॉकी, कुश्ती के मुकाबले हुए।

सबसे पहले मनु भाकर ने जीता मेडल

सबसे पहले मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज दिलाया। फिर दूसरा ब्रॉन्ज भी मनु भाकर ने मिक्स्ड टीम इवेंट में दिलाया। उनके साथ सरबजोत सिंह भी टीम में थे। तीसरा ब्रॉन्ज मेडल स्वप्निल कुसाले ने शूटिंग की मेन्स 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन में दिलाया। फिर हॉकी टीम ने भी कमाल कर दिखाया।

यह भी पढ़ें : Indian Hockey Team Won Bronze : पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

यह भी पढ़ें : Phogat Family : पूरा फोगाट परिवार ही पहलवानी में, विश्व में गाड़े सफलता के झंडे

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

BJP Manifesto 2024 : भाजपा ने संकल्प पत्र के जरिए मास्टर स्ट्रोक लगाया, नॉन स्टॉप 20 बड़े वादे

भाजपा के संकल्प पत्र ने बढ़ाई कांग्रेस की मुश्किलेंं संकल्प पत्र के सामने कांग्रेस की…

50 mins ago

Weather And Agriculture : बारिश ने अगेती धान उत्पादक किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

आगामी दो दिन तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील : डा. राजेश India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

1 hour ago

JP Nadda : 10 साल पहले हरियाणा में जाति को जाति से लड़ाना, भाई भतीजावाद की राजनीति चलती थी : जेपी नड्डा

कांग्रेस के समय खास वर्ग की सरकार होती थी और खास लोगों को नौकरियां मिलती…

1 hour ago