Categories: देश

World Athletics Championships: नीरज चोपड़ा ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास, टूर्नामेंट में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष

इंडिया न्यूज़, World Athletics Championships: भारत के स्टार भालाफेंक नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का नाम चमकाया। इन्होने अमेरिका के यूजीन मे चल रही विश्व एथलेटिक्स में 88.13 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर सिल्वर मेडल जीता और साथ ही इतिहास भी रचा है। नीरज इस टूनार्मेंट में पदक जीतने वाले इतिहास में पहले भारतीय एथलीट बन गए है। इन्होंने 24 जुलाई रविवार के दिन रजत पदक जीतकर यह इतिहास रचा है।

चौथे राउंड में रहे सफल नीरज

नीरज चोपड़ा भाला फेेंकने के पहले प्रयास में सफल नही हो पाए। इनके पहले थ्रो को फाउल घोषित  दे दिया गया था। उसके बाद चोपड़ा ने दूसरे राउंड में 82.39 मीटर दूर भाला फेंका। वहीं नीरज के प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने पहले प्रयास में 90.21 मीटर और दूसरे राउंड में 90.46 दूर भाला फेंककर नीरज को पिछे छोड़ दिया। इसके बाद नीरज ने तीसरे राउंड में 86.37 और चौथे राउंड में 88.13 मीटर दूर भाला फेंकने में सफल रहे। लेकिन नीरज पांचवें राउंड में असफल रहे। पीटर्स 90.54 मीटर की दूर भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीतने में सफल हुए। चेक गणराज्य के जाकुब वादलेज्च 88.09 स्कोर के साथ कांस्य जीतने में सफल हुए।

भारत को 19 साल बाद मिला पदक

भारत ने 19 साल के बाद वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक मिला है। इनसे पहले महिलाओं में दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में कांस्य पदक जीता था। नीरज क अलावा भारत के रोहित यादव ने भी फाइनल में जगह बनाई थी। रोहित ने 80.42 मीटर की दूरी तय की थी।

फाइनल में नीरज चोपड़ा का प्रदर्शन

पहला राउंड फाउल
दूसरा राउंड 82.39
तीसरा राउंड 86.37
चौथा राउंड 88.13
पांचवां राउंड फाउल

12 खिलाड़ियों ने फाइनल में बनाई थी जगह

इस टूनार्मेंट में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया था। जिसमें नीरज अलावा 34 अन्य एथलीट भी शामिल हुए थे। नीरज पहले ग्रुप ए में थे और रोहित को ग्रुप बी में रखा गया था। नीरज ने अपने करियर का तीसरा प्रयास में बेस्ट थ्रो करते हुए फाइनल में जगह पक्की की थी। फाइनल में कुल 12 खिलाड़ियों ने अपना स्थान पक्का किया था।

World Athletics Championships

यह भी पढ़ें : Abhay Chautala Kurukshetra Visit : प्रदेश में आम वर्ग तो क्या पुलिस भी सुरक्षित नहीं : अभय चौटाला

Connect With Us: Twitter Facebook

Nitesh Kumar

Share
Published by
Nitesh Kumar

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

6 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

8 hours ago