होम / Nepal Plane Accident : नेपाल विमान हादसे में मृतकों के शवों के इंतजार में परिजन

Nepal Plane Accident : नेपाल विमान हादसे में मृतकों के शवों के इंतजार में परिजन

• LAST UPDATED : January 22, 2023

इंडिया न्यूज, काठमांडू (Nepal Plane Accident): पिछले सप्ताह नेपाल में भीष्ण विमान हादसा हुआ था। इसमें चालक दल सहित कुल 72 लोग मारे गए थे। जिस समय यह विमान हादसे का शिकार हुआ उस समय उसमें पांच भारतीय भी स्वार थे। इन सभी की उस विमान हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन अभी तक इस हादसे में मारे गए भारतीयों में से मात्र एक का ही शव उसके परिजनों को मिल पाया है। बाकी के मृतक भारतीयों के शवों को परिजनों के हवाले नहीं किया जा सका। चारों भारतीयों के परिजन पिछले 3 दिन से शव प्राप्त करने का इंतजार कर रहे हैं।

नेपाल के पोखरा के नजदीक हुआ था हादसा

नेपाल के पोखरा शहर में उतरने से कुछ मिनट पहले नदी में दुर्घटनाग्रस्त हुए यति एयरलाइंस के विमान में सवार सभी 72 लोग मारे गए थे। अधिकारियों ने मंगलवार को मारे गए लोगों के शवों को परिवार के सदस्यों को सौंपना शुरू किया था। इस हादसे में 53 नेपाली यात्री और पांच भारतीयों सहित 15 विदेशी नागरिक और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि शनिवार को एक भारतीय के शव की शिनाख्त हुई। अस्पताल ने शुक्रवार को 49 शवों का पोस्टमॉर्टम किया। पोखरा में 22 नेपाली नागरिकों के शव उनके परिजनों को सौंपे गए हैं।

इन भारतीय लोगों की हुई थी मौत

मारे गए पांचों भारतीयों के उत्तर प्रदेश का निवासी होने की खबर है और उनकी पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22), अनिल कुमार राजभर (27), सोनू जायसवाल (35) और संजय जायसवाल के रूप में हुई है।
हालांकि, 4 अन्य भारतीय नागरिकों के परिजन अपने प्रियजन के शव लेने के लिए तीन दिन से इंतजार कर रहे हैं।

 

 

Connect With Us : Twitter, Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox