Categories: देश

New president of Brazil ब्राजील के नए राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा के बाद हिंसक प्रदर्शन

इंडिया न्यूज, ब्राजीलिया New president of Brazil : ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो की हार के बाद उनके समर्थक हिंसक हो गए हैं। जिसमें आम लोगों व सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसी ही एक झड़प में बोल्सोनारो समर्थकों ने पुलिस हेडक्वार्टर में घुसकर हिंसा की। दरअसल यहां पर ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले लूला डा सिल्वा के समर्थक जश्न मना रहे थे।

इसी दौरान बोल्सोनारो समर्थकों ने वहां पहुंचकर हिंसा शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने दर्जनों वाहनों को आग लगा दी। पुलिस ने हिंसा पर काबू पाने के लिए आंसू गैस का प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी पुलिस हेडक्वार्टर में घुस गए और वहां भी कई वाहनों को आग लगा दी।

करीब 21 लाख 39 हजार वोटों से जीते लूला डा सिल्वा

Lula da Silva

सबसे बड़े लेटिन अमेरिकी देश ब्राजील में अक्टूबर में हुए राष्ट्रपति चुनाव में लूला डा सिल्वा ने मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को करीब 21 लाख 39 हजार वोटों से हरा दिया। जानकारी के अनुसार बोल्सोनारो को अपनी हार का अंदाजा पहले ही हो गया था। इसी के चलते उन्होंने यह ऐलान कर दिया था कि अगर वे हारते हैं तो वे नतीजों को कबूल नहीं करेंगे।

12 दिसंबर को हुई लूला की जीत की आधिकारिक घोषणा

ब्राजील में चुनाव अक्टूबर में हुए थे। चुनाव के दौरान ही लूला डी सिल्वा की जीत तय हो गई थी। जिसके बाद बाल्सोनारो के समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिए थे। हालांकि सोमवार 12 दिसंबर को ब्राजील की टॉप इलेक्टोरल कोर्ट ने लूला की जीत की आधिकारिक घोषणा की। इसके बाद बोल्सोनारो के समर्थक विरोध प्रदर्शन करने लगे।

राजधानी ब्राजीलिया में कई जगह हिंसा की खबरें

लूला की जीत की आधिकारिक घोषणा के बाद बाल्सोनारों ने राजधानी ब्राजीलिया में कई जगह पर हिंसक प्रदर्शन किए। इस दौरान सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी अपलोड किए गए जिसमें प्रदर्शनकारी वाहनों को आग लगाते दिखाई दिए। इस दौरान एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों ने चलती बस में आग लगा दी। उस दौरान बस में यात्री मौजूद थे। हालांकि हिंसा में कितने लोग घायल हुए इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra हरियाणा में 2 चरणों में रहेगी : कांग्रेस

Connect With Us : Twitter, Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

5 hours ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

5 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

6 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

7 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

7 hours ago