देश

New Timing of Government offices in Punjab : पंजाब सरकार ने बदला दफ्तरों का टाइम, जानिए सीएम भगवंत मान ने क्यों लिया यह निर्णय, क्या होगा लाभ

  • सुबह 7:30 से 2 बजे तक खुलेंगे सरकारी दफ्तर
  • सरकारी कर्मचारियों और प्रदेश की जनता से पूछकर यह निर्णय लिया : भगवंत मान

India News (इंडिया न्यूज), New Timing of Government offices in Punjab, चंडीगढ़ : पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लगातार नए प्रयोग कर रहे हैं। इसी कड़ी में विस्तार करते हुए भगवंत मान ने सभी सरकारी दफ्तरों के समय में आज से बदलाव कर दिया है। इस बदलाव के चलते आज सुबह 7:30 से 2 बजे तक कर दिया गया है।

इस फैसले के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और प्रदेश की जनता से पूछकर यह निर्णय लिया है। बकौल मुख्यमंत्री यदि उनका यह प्रयोग सफल रहता है तो इससे न केवल आम जनता और कर्मचारियों को लाभ होगा बल्कि सरकार का बिजली खर्च भी कम होगा।

इसलिए लेना पड़ा फैसला

अपने नए फैसले के बारे में लाइव होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह से मौसम विशेषज्ञ संभावना जता रहे हैं आने वाले दिनों में बहुत ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। आने वाले दिनों में संभावित गर्मी को देखते हुए उनकी सरकार ने यह फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा। खासकर उन लोगों को जो दिहाड़ीदार हैं या फिर प्राइवेट नौकरी करते हैं।

मान ने कहा कि सरकारी दफ्तरों का समय बदलने से यह लोग सुबह आठ बजे से पहले पहुंचकर अपना काम करवा सकेंगे। इसके बाद वे अपने काम पर जा सकेंगे। जिससे उनका आर्थिक नुकसान नहीं होगा। दूसरा फायदा बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनका यह मॉडल सही रहता है तो प्रदेश में एक दिन में सरकारी दफ्तरों से 350 मेगावॉट बिजली की खपत कम हो जाएगी। यानी कि एक महीने 16 से 17 करोड़ और ढाई महीनों में 40- 42 करोड़ का फर्क होगा।

अन्य प्रदेश भी अपनाएंगे पंजाब का मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह पहल चमत्कारी फल दे सकती है। यदि जनता और कर्मचारियों का सहयोग रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश के लोगों को इसका बहुत ज्यादा सकारात्मक असर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने यह दावा किया कि आने वाले दिनों में अन्य राज्य भी पंजाब के इस मॉडल को अपनाएंगे।

फिल्हाल 15 जुलाई तक लागू की गई नई व्यवस्था

सीएम ने कहा कि 15 जुलाई तक परिणाम देखे जाएंगे। रिजल्ट अच्छे हुए तो इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। इसके बाद, जैसे स्कूलों का समय गर्मी व सर्दी में अलग होता है, उसी अनुसार दफ्तरों का समय भी निर्धारित किया जाएगा। पंजाब इस समय एडवांस प्लानिंग में लगा हुआ है, ताकि आने वाले समय में पंजाब बेहतर तरक्की कर सके।

सुबह 7.28 पर कार्यालय पहुंचे भगवंत मान

प्रदेश में सरकारी कार्यालयों के समय की नई व्यवस्था लागू होने के पहले ही दिन मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वंय अपने कार्यालय 7.28 पर अपने कार्यालय पहुंच गए। इसके साथ ही प्रदेश में भी नई समय सारिणी का मिला जुला असर देखा गया। बहुत सारे जिलों में कर्मचारी समय पर अपने कार्यालय पहुंचे जबकि अबोहर सहित कुछ जिले ऐसे भी थे जहां पर ताले लटके दिखाई दिए।

यह भी पढ़ें : Gang war in Tihar jail : दिल्ली तिहाड़ जेल में गैंगवार, गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या

यह भी पढ़ें : Accident in Pathankot : नहर में गिरी कार, तीन बैंक कर्मियों की मौत

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

47 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

1 hour ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

2 hours ago