Categories: देश

Nitin Gadkari Big Claim : देश में 2024 से पहले बनेंगे 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे

इंडिया न्यूज, Delhi News (Nitin Gadkari Big Claim) : सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने संसद में बड़ा दावा करते हुए कहा कि 2024 खत्म होने से पहले भारत में 26 ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे बनाए जाएंगे। जिन पर 125-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दूरी तय हो सकेगी। 2024 खत्म होने से पहले-पहले देश का रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर अमेरिका की टक्कर का बनेगा।

फंड की हमारे पास कोई कमी नहीं

वहीं गडकरी ने कहा कि इस समय नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया की आर्थिक स्थिति मजबूती में है। मैं सदन में कह सकता हूं कि हर वर्ष हम 5 लाख करोड़ रुपए की सड़क बना सकते हैं। हमारे पास पैसे की कमी नहीं है। जहां भी सड़क बनाने की मांग की गई है वहां-वहां फंड जरूर भेजा गया है।

Nitin Gadkari Big Claim

बदलेंगी वाहनों की नंबर-प्लेट

गडकरी ने कहा कि फिलहाल टोल कलेक्शन के लिए हमारे पास एक सिस्टम मौजूद है, लेकिन हम दो विकल्पों पर काम कर रहे हैं।

पहला टोल-सिस्टम-कार में जीपीएस लगा होगा और उसमें से खुद ही टोल कट जाएगा।

दूसरा सिस्टम – नंबर प्लेट में बदलाव। 2019 से ही हमने इस पर पर काम करना शुरू कर दिया है। अब मैन्युफैक्चरर के लिए यह नंबर-प्लेट लगाना अनिवार्य होगा। पुरानी नंबर-प्लेट्स को नई नंबर प्लेट्स से बदला जाएगा। नई नंबर-प्लेट से एक सॉफ्टवेयर जुड़ा होगा, जिससे टोल अपने आप ही कट जाया करेगा।’

इतने हजार करोड़ का फंड खर्च

गडकरी ने कहा कि सड़क व परिवहन मंत्रालय को 2018-19 में 71 हजार करोड़ रुपए का फंड मिला था। इसमें से सड़क बनाने के लिए 40,881 करोड़, नेशनल हाईवे अथॉरिटी आॅफ इंडिया को 29,663 करोड़, रोड ट्रांसपोर्ट और सेफ्टी को 315 करोड़ रुपए दिए गए व अन्य मदों में 141 करोड़ रुपए खर्च किए। मंत्रालय द्वारा कुल 71 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Postal Department द्वारा 7 से 10 अक्तूबर तक विशेष जागरूकता कैंप किए जाएंगे आयोजित 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department :  डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…

1 hour ago

Martyr Mahendra Singh का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…

2 hours ago

Haryana Assembly Election Counting : यही रात अंतिम….यही रात भारी….8 अक्तूबर 8 बजे खुलेगी किस्मत की पिटारी 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…

2 hours ago

Accident In Bhiwani : ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत, तीन की हालत गंभीर

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…

3 hours ago

Rewari News : रेवाड़ी में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…

3 hours ago