देश

North India Cold Weather : पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं से ठंड बढ़ी

  • उत्तर भारत में धुंध के साथ ही सर्दी की दस्तक

कश्मीर के ऐतिहासिक मुगल रोड पर ढाई फुट हिमपात

ताजा हिमपात के चलते जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाले ऐतिहासिक मुगल रोड को अस्थायी तौर पर यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। यहां पोशाना से पीर की गली तक एक से ढाई फुट हिमपात दर्ज किया गया है। कुपवाड़ा में ताजा बर्फबारी के कारण कुपवाड़ा से तंगधार केरन मार्ग बंद हो गया है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हुए हिमपात के कारण राज्य के मशहूर पर्यटन स्थल मसूरी सहित निचले इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ गई है। दोपहर बाद बर्फीली हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हो रहा है।

लाहौल घाटी, रोहतांग व मसूरी के पर्वतीय क्षेत्र भी बर्फ से ढके

हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह कई जगह बहुत ज्यादा धुंध थी। करीब 9.30 बजे मौसम खुला। हिमाचल में पूरी लाहौल घाटी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल, धुंधी क्षेत्र व आसपास के इलाकों में करीब चार इंच ताजा हिमपात हुआ है। इससे सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही बाधित है।

बारिश से हरियाणा-पंजाब में गिरा पारा, धुंध बनेगी आफत

बारिश के बाद हरियाणा व पंजाब में भी पारा लुढ़क गया है। अब दोनों राज्यों में धुंध आफत बढ़ा सकती है। हरियाणा के शहरों में पांच डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है जिससे सर्दी बढ़ गई है। वहीं, अंबाला में पांच डिग्री तापमान की गिरावट दर्ज की गई। जबकि रोहतक में 4.9, नारनौल में 2.8 की गिरावट रिकॉर्ड की गई। वहीं पंजाब के भी अधिकतर शहरों में दिन के तापमान में 6.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश की वजह से प्रदेश की हवा साफ हो गई है। सबसे ज्यादा 26 डिग्री सेल्सियस तापमान लुधियाना का दर्ज किया गया। वहीं रोपड़ का पारा 15.7 डिग्री रहा।

चेन्नई व आसपास आज और कल बारिश का आरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 2 और 3 दिसंबर को चेन्नई और उसके पड़ोसी जिलों के लिए आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण चेन्नई में कई जगह जलभराव के बाद पहले ही स्कूल बंद हैं।

यह भी पढ़ें : Dense Fog In Haryana : अंबाला सहित प्रदेशभर में घना कोहरा, ठंड बढ़ी

यह भी पढ़ें : HTET : प्रदेशभर के 408 केंद्रों पर आज 2,52,028 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

Hayana Weather Update: हरियाणा में थमी मानसून की रफ्तार, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम?

46 mins ago

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने में ना करें देरी

Haryana-Chandigarh: 8वीं पास भी कर सकेगा सरकारी नौकरी, चंडीगढ़ हाईकोर्ट में 300 वैकेंसी, अप्लाई करने…

1 hour ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

Haryana Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक जख्मी

2 hours ago

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने भरी हुंकार

Haryana Election 2024: हरियाणा में हमारे बिना नहीं बनेगी सरकार, चुनाव के दौरान केजरीवाल ने…

3 hours ago

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

12 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

13 hours ago