इंडिया न्यूज, (North India Weather) : इसमें कोई शक नहीं कि इस बार सर्दी ने देर से दस्तक दी, लेकिन 20 दिसंबर के बाद सर्दी का सितम ऐसा बढ़ा कि जिसने सबको ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में गुजरते दिन के साथ शीतलहर की स्थिति गंभीर दिखाई दे रही है। फिलहाल अगले 4 दिनों तक राहत के आसार नहीं हैं। आज सुबह तक कई क्षेत्रों में अलसुबह तक घना कोहरा छाया रहा।
पश्चिमी व उत्तर-पश्चिमी हवाओं से लोग ठिठुरते रहे। दिल्ली-एनसीआर में धूप तो खिली, लेकिन सिहरन से कोई राहत नहीं मिली। पंजाब के कई इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है।
वहीं पंजाब में भी ठंड का कहर काफी बढ़ा हुआ है, जिस कारण बाजारों में भी लोग अलाव जलाकर बैठे नजर आ रहे हैं। पंजाब के सबसे अधिक ठंडे जिले की बात करें तो वह है मोगा। जहां सर्दी ने सितम काफी ढहाया हुआ है
उधर, हिसार में दिल्ली में रविवार को रात का पारा 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार अगले 4 दिनों तक शीतलहर से कोई राहत नहीं मिलने वाली।
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली के रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे है। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें : Coronavirus Live Updates : भारत में आज 196 केस
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Postal Department : डाक विभाग द्वारा आम व्यक्ति को डाकघर…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Election Result On EC Website : विधानसभा आम चुनाव 2024 के…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Martyr Mahendra Singh : जिला के गांव लावण निवासी लगभग…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Election Counting : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कल…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Accident In Bhiwani : भिवानी जिला के गांव बलियाली में…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rewari News : रेवाड़ी जिले के गांव गुरावड़ा में एक…