होम / UP में जुमे की नमाज के बाद बवाल, कई जिलों में पथराव

UP में जुमे की नमाज के बाद बवाल, कई जिलों में पथराव

• LAST UPDATED : June 10, 2022

इंडिया न्यूज, New Delhi: पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने को लेकर मुस्लिम समुदाय में काफी आक्रोष देखा जा रहा है। जुमे की नमाज के बाद देश के कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। मालूम रहे कि आज दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और हावड़ा के साथ ही यूपी के सहारनपुर, लखनऊ और प्रयागराज में भी प्रदर्शन जारी है। समुदाय विशेष ने नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। इस क्रम में देश की राजधानी दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। हालांकि शाही इमाम का कहना है कि हमने ऐसे किसी विरोध प्रदर्शन की घोषणा नहीं की थी। वहीं इस दौरान हालात को काबू में करने के लिए पुलिस बल की भी काफी तैनाती की गई है।

प्रयागराज में जुमे की नमाज के बाद पुलिस के साथ झड़प

वहीं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ प्रयागराज में भी जुमे की नमाज के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने नारेबाजी भी की। इस क्रम में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया।

सहारनपुर में विरोधस्वरूप निकाला जुलूस

उधर, सहारनपुर में जुमे की नमाज के बाद लोगों ने कड़ा विरोध जताया और घंटाघर तक विरोध जुलूस निकाला, नारे लगाकर रोड पर जाम लगा भी लगा दिया। सहारनपुर की जामा मस्जिद में हजारों नमाजियों ने नारेबाजी की।

मेरठ में हाई अलर्ट

वहीं विरोध को देखते हुए मेरठ में जुमे की नमाज पर जनपद में सुबह ही हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इंटरनेट मीडिया पर भारत बंद की अफवाह फैलाने वालों पर सीधे मुकदमे के आदेश दिए गए हैं। उधर यूपी के फिरोजाबाद में भी आक्रोष देखा गया है।

यह भी पढ़ें : हरियाणा में आज रात्रि में मौसम में हल्का बदलाव, हो सकती है बारिश

Connect With Us : Twitter Facebook

Tags:

mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox