Categories: देश

Omicron Death Case In India महाराष्ट्र के बाद राजस्थान में वेरिएंट से मौत

इंडिया न्यूज, उदयपुर।
Omicron Death Case In India राजस्थान के उदयपुर में कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित हुए बुजुर्ग (73) ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। बता दें कि महाराष्ट्र के बाद कोरोना के इस वेरिएंट से दूसरी मौत है। CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि मौत पोस्ट कोविड निमोनिया से हुई है। बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। 25 दिसम्बर को उनकी रिपोर्ट में ओमिक्रॉन वेरिएंट मिलने की पुष्टि हुई थी। उन्हें डायबिटीज और हायपरटेंशन और हाइपोथॉइरोडिज्म था। ऐसे में शरीर पर वायरस असर डालता है। डाक्टरों का कहना है कि अगर डायबिटीज जैसी बीमारी हो तो रिस्क काफी बढ़ता है। ज्ञात रहे कि विश्वभर में कोरोना का कहर बरप रहा है वहीं भारत की बात करें तो आज सुबह तक पिछले 24 घंटों में 16,764 नए केस सामने आए। इसी के साथ ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब देश में इनकी सुख्या 1270 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक केस हैं। महाराष्ट्र में जहां 450 और दिल्ली में ओमिक्रॉन के मामलों की संख्या 320 हो गई है। यानी दोनों राज्यों में ही 770 केस हैं। प्रतिशतता के हिसाब से कुल केसों के 68 फीसदी महाराष्ट्र और दिल्ली में देखने में आए हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से हो चुकी है पहली मौत (Omicron Death Case In India)

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन से 52 साल के व्यक्ति की मौत हो गई है। देश में इस नए वैरिएंट से यह पहली मौत है। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार 28 दिसंबर को इस व्यक्ति को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उसे पुणे के यशवंतराव चव्हाण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कल मिली रिपोर्ट के अनुसार वह व्यक्ति ओमिक्रोन से संक्रमित था। कल महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के 198 केस दर्ज किए गए थे। इनमें अकेले मुंबई से 190 केस हैं।

24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीनेशन (Omicron Death Case In India)

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज सुबह बताया कि बीते 24 घंटों में 66,65,290 वैक्सीन खुराक दी गई। इसके साथ ही देश में कोविड-19 टीकाकरण की कवरेज का आंकड़ा 144.54 करोड़ से अधिक हो गया है। देश में कोविड रिकवरी रेट 98.36 फीसदी है।

Connect With Us: Twitter Facebook

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Rohtak : जिला रोहतक के गांव सांघी के पास से…

3 hours ago

Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील

रायपुररानी में जन आशीर्वाद रैली में कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Haryana Assembly Elections : आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले…

4 hours ago

CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया

शाहाबाद में जन आशीर्वाद रैली मे कांग्रेस के खिलाफ गरजे कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

4 hours ago

Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर

कांग्रेस के घर में हुए विवाद हो चुके हैं जग जाहिर,पूरी पार्टी को भोगना पड़ेगा…

5 hours ago

Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद

 जुर्माना नहीं भरने पर काटनी होगी तीन माह की कैद India News Haryana (इंडिया न्यूज),…

5 hours ago