इंडिया न्यूज, चंडीगढ़ (Operation Amritpal update 5 April) : खालिस्तानी समर्थक और पंजाब पुलिस का भगौड़ा करार हो चुका अमृतपाल सिंह पिछली 18 मार्च से फरार है। पंजाब पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय एजेंसियां भी उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं लेकिन अभी तक अमृतपाल के बारे में कोई पुख्ता जानकारी इन्हें नहीं मिल पाई है।
दूसरी तरफ हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस और सरकार से इस बारे में जवाब मांगा है। ज्ञात रहे कि अमृतपाल सिंह 18 मार्च को पुलिस के हाथ आने से बच निकला था। इस दौरान उसके कई साथी पुलिस द्वारा पकड़े जा चुके हैं। हालांकि अमृतपाल के सरेंडर की खबरें भी जरूर सामने आई थी लेकिन उसके बाद अमृतपाल के साथ-साथ उसका परिवार भी गायब हो गया।
अमृतपाल की लोकेशन पिछले दिनों पीलीभीत में सामने आई थी। इसके बाद से पंजाब पुलिस लगातार पीलीभीत और उसके आसपास के धार्मिक स्थलों पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह ने जो वीडियो वायरल किया था वह पीलीभीत के ही किसी धार्मिक स्थल पर बैठकर बनाया गया था। वीडियो के अंत में शबद कीर्तन की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद से पुलिस ने पंजाब के साथ-साथ यूपी के उन एरिया में भी चौकसी बढ़ा दी है जो बॉर्डर नेपाल के साथ लगता है।
हर दिन आने वाली लगभग 30-35 प्रतिशत समस्याओं का मौके पर ही हो रहा समाधान…
अब तक 41,07,115 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा, 38,54,881 मीट्रिक टन की हो चुकी…
हरियाणा पुलिस की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली तथा बेस्ट प्रैक्टिसेज के बारे में जानकारी की प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय…
मुख्यमंत्री ने जिला नगर आयुक्तों और नगर निगम आयुक्तों के साथ की अहम बैठक अधिकारियों…
28 नवंबर से 15 दिसंबर 2024 तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा मुख्य…
India News Haryana (इंडिया न्यूज), MLA Shakti Rani Sharma : गुरुवार देर सायं भाजपा विधायक दल…