देश

Operation Cauvery Update 3 May : सूडान से 231 भारतीयों का जत्था मुंबई पहुंचा

  • विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी 

India News (इंडिया न्यूज़) Operation Cauvery Update 3 May, मुंबई : हिंसाग्रस्त सूडान से अपने नागरिकों को वापस लाने के भारत के अभियान ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत बुधवार को 231 यात्रियों का एक और जत्था स्वदेश लौट आया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर बताया, ‘‘ऑपरेशन कावेरी के तहत एक और विमान नागरिकों को लेकर स्वदेश लौटा। 231 यात्रियों को लेकर विमान मुम्बई में उतरा।’’ भारत ने हिंसा से प्रभावित सूडान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए पिछले सप्ताह ‘ऑपरेशन कावेरी’ शुरू किया था।

मंगलवार को 559 नागरिकों को स्वदेश लाया गया

ज्ञात हो कि ‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत मंगलवार को 559 नागरिकों को स्वदेश लाया गया। इनमें से 231 भारतीय अहमदाबाद पहुंचे जबकि 328 नागरिकों का एक और जत्था नयी दिल्ली पहुंचा। सोमवार को इस अभियान के तहत 186 भारतीय कोच्चि पहुंचे थे जबकि रविवार को 229 भारतीय बेंगलूरू पहुंचे थे । इसके एक दिन पहले 365 भारतीय नागरिक दिल्ली आए। वहीं, इस निकासी अभियान के तहत शुक्रवार को दो जत्थों में 754 नागरिक भारत लौटे थे।

‘ऑपरेशन कावेरी’ के तहत भारत ने जेद्दा में पारगमन सुविधा स्थापित की है। सूडान से निकाले जाने के बाद भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब के इस शहर में लाया जा रहा है। भारत ने सऊदी अरब के शहर जेद्दा में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है ताकि सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने में सुविधा हो सके।  सूडान में करीब 3,000 भारतीयों को निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

सूडान से निकासी अभियान में भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस सुमेधा, आईएनएस तेग और आईएनएस तरकश शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय वायु सेना का विमान भी इसमें शामिल है। इस अभियान के तहत पोर्ट सूडान और जेद्दा में जरूरी आधारभूत ढांचा तैयार किया गया है। सूडान में सेना और एक अर्द्धसैनिक समूह के बीच सत्ता हासिल करने के लिए भीषण संघर्ष जारी है।

यह भी पढ़ें : यह भी पढ़ें :  Beant singh murder case Update : उच्चतम न्यायालय ने राजोआना की मौत की सजा को बदलने से किया इनकार

यह भी पढ़ें :  Same Sex Marriage : समलैंगिक विवाह मामले में केंद्र सरकार कमेटी बनाने को तैयार

Connect With Us : Twitter, Facebook

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

Haryana Farmers News: किसानों की बढ़ती समस्याओं का हवाला देते हुए पूर्व विधायक ने CM को लिख डाला पत्र

हरियाणा नायब सरकार के आने के बाद हर क्षेत्र में बेहतर काम करने का प्रयास…

36 mins ago

Online Fraud : गिरोह का पर्दाफाश, ऐसे निकाल ली थी राशि, अब आया शिकंजे में

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Online Fraud : हरियाणा में ठगों द्वारा ठगी करने के नए नए…

54 mins ago

Big Scam in Haryana: कार खरीदने का लालच देकर ठगी लाखों की रकम, Whaatsapp पर किया था संपर्क

हरियाणा में लगातार स्कैम के कई मामले सामने आ रहे हैं। घर बैठे लोगों की…

1 hour ago

Congress MLA: ’90 विधायक हैं, कितनों के…’, SDO ने कही ऐसी बात गुस्से से बौखलाए कांग्रेस MLA और उठाया बड़ा कदम

हरियाणा में कांग्रेस के कुछ ही विधायक हैं लेकिन अभी से ही इन विधायकों ने…

1 hour ago