देश

Operation Kaveri : भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा

  • सेना की 17 उड़ानों व जहाजों के पांच फेरों से सूडान से 3,862 भारतीय लाए गए

India News, (इंडिया न्यूज), Operation Kaveri, नई दिल्ली : भारत ने संघर्षरत सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा। भारत ने सूडान में सेना तथा एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया तथा भारतीय नौसेना ने पोर्ट सूडान से भारतीयों को सऊदी अरब में जेद्दा ले जाने के लिए पांच फेरे लगाए।

सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए भी 86 भारतीयों को लाया गया

वहीं जयशंकर ने बताया कि सूडान की सीमा से लगते देशों के जरिए 86 भारतीयों को लाया गया। उन्होंने सूडान से लाए गए भारतीयों की मेजबानी तथा निकासी प्रक्रिया में मदद के लिए सऊदी अरब का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाड, मिस्र, फ्रांस, दक्षिण सूडान, संयुक्त अरब अमीरात, ब्रिटेन, अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र का भी आभार व्यक्त किया। विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘विदेश में सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता हमारी प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें : Brij Bhushan Sharan Singh FIR Facts : जानिए बृजभूषण सिंह पर दर्ज FIR में क्या-क्या हैं आरोप

यह भी पढे़ें : Justice for Sidhu March in Jalandhar : जालंधर में बलकौर सिद्धू ने निकाला जस्टिस फॉर सिद्धू मार्च, प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Amit Sood

Share
Published by
Amit Sood

Recent Posts

Delhi Police के जवान ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, गुरुग्राम पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

India News Haryana (इंडिया न्यूज), Delhi Police : हरियाणा में बदमाशों के हौंसले तो बुलंद होते…

55 mins ago