होम / Operation Kaveri Update 30 April : 229 नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना

Operation Kaveri Update 30 April : 229 नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना

• LAST UPDATED : April 30, 2023
  • अफ्रीकी देश सूडान में अभी गृहयुद्ध के चलते हजारों भारतीय फंस गए थे

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Operation Kaveri Update 30 April, नई दिल्ली: अफ्रीकी देश सूडान में अभी गृहयुद्ध थमा नहीं है और इस संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत सरकार के निर्देश पर नोसैना व वायु सेना लगातार सूडान से भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए मुहिम छेड़े हुए है।

इसके लिए ‘आपरेशन कावेरी’ शुरू किया गया है और देश के 229 नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि सूडान से पहले भारतीयों को सऊदी अरब के जेद्दाह फिर भारत लाया जा रहा है। सूडान में वहां की सेना और पैरा-मिलिट्री (आरएसपी) के बीच पिछले करीब 15 दिन से भीषण लड़ाई चल रही है।

संघर्ष विराम की अवधि बढ़ने से लोगों को निकालना होगा आसान

सूडान के आर्म्ड फोर्सेस ने सीजफायर यानी संघर्षविराम बढ़ाने की घोषणा की है। इससे वहां से निकाले जा रहे विदेशी नागरिकों को निकालना आसान हो जाएगा। युद्ध ग्रस्त सूडान में करीब 4000 भारतीय हैं। अब तक 2000 भारतीयों को निकाला गया है और अब भी वहां इतने ही इंडियंस फंसे हैं। खार्तूम में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक थे। इसके अलावा, लगभग 1,200 लोगों का एक बसा हुआ भारतीय समुदाय भी था, जो लगभग पिछले 150 वर्षों से सूडान में रह रहा है।

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT