देश

Operation Kaveri Update 30 April : 229 नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना

  • अफ्रीकी देश सूडान में अभी गृहयुद्ध के चलते हजारों भारतीय फंस गए थे

India News ( इंडिया न्यूज़ ), Operation Kaveri Update 30 April, नई दिल्ली: अफ्रीकी देश सूडान में अभी गृहयुद्ध थमा नहीं है और इस संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने का सिलसिला लगातार जारी है। भारत सरकार के निर्देश पर नोसैना व वायु सेना लगातार सूडान से भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए मुहिम छेड़े हुए है।

इसके लिए ‘आपरेशन कावेरी’ शुरू किया गया है और देश के 229 नागरिकों का सांतवा जत्था जेद्दा से बेंगलुरु के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि सूडान से पहले भारतीयों को सऊदी अरब के जेद्दाह फिर भारत लाया जा रहा है। सूडान में वहां की सेना और पैरा-मिलिट्री (आरएसपी) के बीच पिछले करीब 15 दिन से भीषण लड़ाई चल रही है।

संघर्ष विराम की अवधि बढ़ने से लोगों को निकालना होगा आसान

सूडान के आर्म्ड फोर्सेस ने सीजफायर यानी संघर्षविराम बढ़ाने की घोषणा की है। इससे वहां से निकाले जा रहे विदेशी नागरिकों को निकालना आसान हो जाएगा। युद्ध ग्रस्त सूडान में करीब 4000 भारतीय हैं। अब तक 2000 भारतीयों को निकाला गया है और अब भी वहां इतने ही इंडियंस फंसे हैं। खार्तूम में भारतीय दूतावास की वेबसाइट के अनुसार, सूडान में लगभग 2,800 भारतीय नागरिक थे। इसके अलावा, लगभग 1,200 लोगों का एक बसा हुआ भारतीय समुदाय भी था, जो लगभग पिछले 150 वर्षों से सूडान में रह रहा है।

Harpreet Singh

Share
Published by
Harpreet Singh

Recent Posts

HSSC Chairman Himmat Singh : “जो युवा योग्य होंगे वह…परीक्षार्थियों के हित और आयोग की पारदर्शिता पर क्या बोले हिम्मत सिंह?

एचएसएससी के चेयरमैन से मिलकर चयनित युवाओं व उनके परिजनों ने जताया आभार चेयरमैन ने…

4 hours ago

Education Minister Mahipal Dhanda : हरियाणा देश का “ऐसा” पहला राज्य…शिक्षा के स्तर में और सुधार पर क्या बोले शिक्षा मंत्री

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ही स्कूलों में पाठ्यक्रम तय किया जाएगा : शिक्षा…

5 hours ago

Faridabad के इस गांव की ये..बेटी बनी सिविल जज…राज्य मंत्री राजेश नागर ने दी बधाई

बेटी बिपाशा खटाना ने समाज का नाम रोशन किया : राजेश नागर India News Haryana…

5 hours ago

Kurukshetra Crime News : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक बार फिर हुई दहशत भरी घटना

कुरुक्षेत्र में वर्ल्डवाइड इमीग्रेशन सेंटर पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग घटना के बाद पुलिस मौके…

6 hours ago