होम / RSS Mohan Bhagwat : हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष : मोहन भागवत

RSS Mohan Bhagwat : हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष : मोहन भागवत

• LAST UPDATED : October 12, 2023

India News (इंडिया न्यूज), RSS Mohan Bhagwat, नई दिल्ली : राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि भारत की पांच हजार साल पुरानी संस्कृति धर्मनिरपेक्ष है और उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर दुनिया के सामने मानव व्यवहार का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण पेश करने का आह्वान किया।

एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भागवत ने लोगों से अपनी मातृभूमि के लिए भक्ति, प्रेम और समर्पण का भाव रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ”हम अपनी मातृभूमि को हमारी राष्ट्रीय एकता का एक जरूरी हिस्सा मानते हैं।” कुछ वर्ष पहले ‘घर वापसी’ विवाद के दौरान पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ अपनी मुलाकात का संदर्भ देते हुए भागवत ने कहा, ”उन्होंने (प्रणब ने) कहा था कि भारत का संविधान धर्मनिरपेक्ष है। वह कुछ देर के लिए चुप रहे और उसके बाद कहा कि हम हमारे संविधान की वजह से ही धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं बल्कि संविधान की रचना करने वाले महान नेताओं के कारण भी धर्मनिरपेक्ष हैं क्योंकि वे धर्मनिरपेक्ष थे।”

भागवत ने पूर्व राष्ट्रपति को किया याद

भागवत ने पूर्व राष्ट्रपति की बातों को याद करते हुए कहा, ” वह फिर क्षण भर के लिए रुके और उसके बाद कहा कि हम तभी से धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं। हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति ही ऐसी है।” संघ प्रमुख ने जोर देकर कहा कि भारत पांच हजार वर्षों से एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है। संघ के वरिष्ठ प्रचारक रंगा हरि की पुस्तक ‘पृथ्वी सूक्त’ के विमोचन कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ”ऐसा है….हमारी पांच हजार साल पुरानी संस्कृति ही धर्मनिरपेक्ष है। सभी तत्व ज्ञान में यही निष्कर्ष है।

संपूर्ण विश्व एक परिवार है और यही हमारी भावना है। यह कोई सिद्धांत नहीं है….इसे जानिए, महसूस कीजिए और उसके बाद इसके अनुसार व्यवहार करें।” भागवत ने कहा, ”हमारे देश में ढेर सारी विविधता है। एक-दूसरे से मत लड़िए। अपने देश को दुनिया को यह सिखाने में सक्षम बनाएं कि हम एक हैं।” उन्होंने कहा कि यही भारत के अस्तित्व का एकमात्र लक्ष्य है।

यह भी पढ़ें : PM Modi Pithoragarh Visit : प्रधानमंत्री ने कैलाश चोटी के दर्शन किए, पार्वती कुंड की भी की पूजा अर्चना

यह भी पढ़ें : Chief Minister Arvind Kejriwal : आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा : केजरीवाल

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Rohtak के गांव सांघी नहर में एक युवक का शव तैरता हुआ मिला
Kalka Jan Ashirwad Rally : सीएम नायब सैनी ने कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के लिए की मतदान की अपील
Haryana Assembly Elections को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान 48.27 लाख की राशि बरामद 
CM Nayab Saini : कांग्रेस ने झूठी घोषणाओं से जनता को बरगलाया तो भाजपा ने उन घोषणाओं को सिद्ध कर दिखाया
Manohar Lal Khattar : तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद करनाल में अलग से बसाया जाएगा आईएमटी शहर
Jind Crime : पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंकने के दोषी पति सहित चार को उम्र कैद
Varinder (Bulle) Shah : पानीपत शहरी कांग्रेस प्रत्याशी वरिंदर शाह को मिला व्यापारी वर्ग का समर्थन, भाजपा की बढ़ी  चिंता
ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox